scorecardresearch
 

ग्लैमर वर्ल्ड, सीक्रेट पिल्स और उज्बेकिस्तान... रोते हुए ट्विशा की रिटायर्ड जज सास ने क्या बताया

नोएडा की ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरीबाला सिंह ने कई गंभीर दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि ट्विशा और समर्थ की शादी आपसी सहमति से हुई थी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे. सास ने आरोप लगाया कि ट्विशा कम उम्र में ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी थीं, उनका इलाज चल रहा था और उन्होंने MTP पिल्स भी ली थीं. ड्रग्स सेवन और मानसिक अस्थिरता के भी आरोप लगाए गए हैं. साथ ही परिवारों के बीच विवाद, गर्भावस्था और व्यवहार बदलाव को लेकर कई दावे सामने आए हैं.

Advertisement
X
ट्विशा शर्मा पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया गया. Photo ITG
ट्विशा शर्मा पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया गया. Photo ITG

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार नए आरोपों और दावों के बीच उलझता जा रहा है. इस बीच सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के पक्ष की ओर से कई गंभीर बयान सामने आए हैं, जिनमें ट्विशा के व्यवहार, इलाज और निजी जीवन को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं.

समर्थ और ट्विशा ने एक-दूसरे को पसंद किया था
गिरीबाला सिंह ने कहा कि समर्थ और ट्विशा ने एक-दूसरे को पसंद किया था और दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई थी. उन्होंने बताया कि शुरुआत में ट्विशा खुद घर आई थीं और बाद में उनके माता-पिता भी आए थे. उनके अनुसार, दोनों परिवारों के बैकग्राउंड में अंतर होने के बावजूद विवाह किया गया.

कम उम्र में ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ गईं
सास ने दावा किया कि ट्विशा बहुत कम उम्र में ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ गई थीं और उनका इलाज चल रहा था. उनके मुताबिक, दवाइयों के असर से कभी वह ठीक महसूस करती थीं, लेकिन बाद में फिर उनकी स्थिति बिगड़ जाती थी.

ट्विशा के MTP पिल्स लेने का दावा
गिरीबाला सिंह ने यह भी कहा कि 7 मई को ट्विशा ने MTP पिल्स ली थीं और इस बात की जानकारी बाद में सामने आई. उन्होंने कहा कि गर्भावस्था को लेकर स्थिति तनावपूर्ण थी और इसी दौरान कई घटनाएं हुईं.

Advertisement

सास का आरोप- बच्चा नहीं चाहती थीं ट्विशा
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विशा ने पहले भी गर्भावस्था को लेकर विरोध जताया था और कहा था कि वह बच्चा नहीं चाहती थीं. साथ ही यह भी दावा किया गया कि वह बार-बार अपने व्यवहार में बदलाव दिखाती थीं और कुछ समय के लिए अलग रहने लगी थीं. डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी से ट्विशा का इलाज चल रहा था. दवाइयां उसे प्रिस्क्राइब की गई थीं, लेकिन उसने उन्हें लिया नहीं था.

ड्रग्स लेने का आरोप
ड्रग्स को लेकर भी सास ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ट्विशा ने खुद मारिजुआना के सेवन की बात स्वीकार की थी और उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टर से चल रहा था. हालांकि, दवाओं का नियमित सेवन नहीं होने की वजह से उनकी हालत स्थिर नहीं रह पाई.

ट्विशा के पिता पर आरोप
गिरीबाला सिंह ने यह भी दावा किया कि ट्विशा के पिता का व्यवहार कई बार असामान्य रहा और उनसे जुड़ी कुछ जानकारियां बाद में सामने आईं. उन्होंने यह भी कहा कि परिवारों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बनी, जिसके चलते पुलिस को भी सूचना देनी पड़ी.

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विशा 17 तारीख को दिल्ली गई थीं लेकिन घर नहीं गई, फिर वो कहां गई थी, इसकी जांच भी होनी चाहिए. इसके अलावा उबर एप से जुड़े किसी पुराने मामले का भी जिक्र किया गया, जिसमें कथित तौर पर उनका अकाउंट ब्लैकलिस्ट किया गया था.

Advertisement

गिरीबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें कानून व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है और उनके खिलाफ लगाए जा रहे दावे गलत हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर गलत धारणा बनाई जा रही है और हर पहलू की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

पिता 20 साल तक उज्बेकिस्तान में रहे
सास ने कहा, पहला बच्चा बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन उसने हमें एक पल की भी खुशी महसूस नहीं होने दी. 7 मई को उसने पिल्स ली थीं. मैं खुद उसका सिर गोद में लेकर बैठती थी. ट्विशा के पिता का व्यवहार अजीब रहता है. उन्होंने कहा, वह 20 साल तक उज्बेकिस्तान में फार्मा सेक्टर में रहे हैं और मुझे लगता है कि वह इसका संभावित स्रोत हो सकते हैं. मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है. ये लोग फौज की बात करते हैं, लेकिन हमारी तो पीढ़ियां सेना में रही हैं.

'मेरे पति ने देश के लिए जान दी'
सास ने कहा, मेरे पति ने देश के लिए अपनी जान दी है. मुझे जांच एजेंसियों पर भरोसा है. ऐसा नहीं है कि मुझे सिर्फ इसलिए जमानत मिल गई क्योंकि मैं जिला जज रह चुकी हूं. कोई आम इंसान भी होता, तो उसे भी जमानत मिल जाती. मेरे बेटे को भी बेल मिल जाती.

Advertisement

रिजर्वेशन करवाने का आरोप
गिरीबाला सिंह ने कहा, समर्थ तो AIIMS में नंगे पैर, बिना चप्पल के दौड़ रहा था और ये लोग कह रहे हैं कि AIIMS में हमारी सेटिंग है. समर्थ उसे देखकर लगातार रो रहा था. लड़की ने अपना रिजर्वेशन करवाया था, लेकिन बाद में उसने खुद ही रिजर्वेशन कैंसिल करवा दिया और मुझे इसकी जानकारी बाद में दी.

'मेरा बेटा ड्रग्स नहीं लेता'
सास ने कहा, ट्विशा के पिता ने मेरे बेटे पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए थे, लेकिन वह झूठ था. बाद में उनके पिता ने मुझसे माफी भी मांगी थी. वह ड्रग्स नहीं लेता. ट्विशा के परिवार वाले उल्टा हमें मारने दौड़े और हमें पुलिस बुलानी पड़ी. उसी दिन मैंने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस को पत्र लिखा था.

ट्विशा और समर्थ के बीच कभी लड़ाई नहीं होती थी, लेकिन जब भी वह दिल्ली से लौटकर आती थी तो उसका व्यवहार बदल जाता था. MTP के बाद ट्विशा ने समर्थ से कहा था कि उसे स्पेस चाहिए और वह अलग कमरे में सोने लगी थी.

वहीं, वकील ने कहा, कोर्ट में 50-50 आर्मी के लोग घूम रहे हैं. क्या आर्मी सिविल मामलों में इस तरह आ सकती है? आर्मी वाले किसके कहने पर यहां आए हैं? वे बार-बार बिना किसी आधार के लोकायुक्त सत्येंद्र सिंह का नाम ले रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement