scorecardresearch
 

IPS अफसर के ट्रांसफर पर बवाल... सड़कों पर उतरी जनता, कहा- हमें अपना पुलिस कप्तान वापस चाहिए

MP के गुना से हटाए गए उसपी अंकित सोनी के तबादले ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है. जिस अफसर की प्रशंसा खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर चुके हैं, उनके 'तथाकथित हवाला कांड' में नाम आने और अचानक हुए ट्रांसफर से गुना की जनता में भारी रोष है.

Advertisement
X
GUNA से तथाकथित हवाला कांड के बाद हटाए गए थे SP अंकित सोनी.(Photo:ITG)
GUNA से तथाकथित हवाला कांड के बाद हटाए गए थे SP अंकित सोनी.(Photo:ITG)

जिस IPS अफसर की तारीफ खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी उसे महज एक आरोप के चलते जिले से हटा दिया गया . लेकिन 19 मार्च को हुए तथाकथित हवाला कांड में हटाए जाने के बाद गुना के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के पक्ष में अब जनता सड़क पर उतर आई है. तथाकथित हवाला कांड के बाद हुए ट्रांसफर को लेकर जनता में नाराजगी है. अंकित सोनी के पक्ष में शहरवासी पोस्टर बैनर लेकर सड़क पर उतर गए जिसके ऊपर लिखा था- SUPPORT ANKIT SONI.

रैली में शामिल महिलाओं ने बताया कि अंकित सोनी को नेताओं ने साजिश करते हुए जिले से हटवाया है. बिना किसी सबूत के ट्रांसफर करना गलत है. यदि पुलिस कप्तान हो तो अंकित सोनी जैसा ही होना चाहिए.

अंकित सोनी के पक्ष में जो रैली निकाली गई उसमें युवा, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, व्यापारी शामिल हुए. जनसैलाब देखकर पुलिस को भी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी. रैली में मप्र सरकार को निर्णय वापिस लेने के नारे भी लगाए गए. जनता के बीच अंकित सोनी की लोकप्रियता को देखकर नेता भी हैरान रह गए. देखें VIDEO:- 

दरअसल, गुना पुलिस अधीक्षक रहते हुए अंकित सोनी ने बड़े पैमाने पर नाबालिग बच्चियों को बरामद किया था. ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चियों को उनके परिजनों से मिलवाने में अहम निभाई थी. जुआ सट्टा, ड्रग्स तस्करी, नकली करेंसी, संगठित अपराध, वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों पर विराम लगाया गया था.

Advertisement

लेकिन तथाकथित हवाला कांड में अंकित सोनी का तबादला जिले से बाहर कर दिया गया . फिलहाल अंकित सोनी को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है. उनकी जगह 2017 बैच की IPS अधिकारी हितिका वासल को कमान सौंपी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement