मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित पर्यटन नगर महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा की वजह से सुर्खियों में है. मोनालिसा के घर पर मातम पसरा है. परिवार के लोग ही नहीं, पूरा मोहल्ला वायरल गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम युवक फरमान से शादी करने को लेकर नाराज है और बिलख रहा है.
फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा जैसे ही मोनालिसा के घर पहुंचे, उसकी दादी प्रमिला के सामने उनकी आंखें छलक आईं.
मिश्रा ने कहा, ''फरमान पंक्चर जोड़ने वाला PFI का एजेंट है. यह महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश है. उन्होंन कहा कि बाप को बेटी से अलग किया गया. ब्रेनवॉश कर लव जिहाद किया गया. पूरी केरल सरकार इसमें मिली हुई है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराऊंगा.''
डायरेक्टर ने आगे कहा, ''सनातन धर्म को तोड़ने का प्रयास है. महेश्वर आना वज्रपात जैसा है. मैं गृहमंत्री से मांग करूंगा कि ये जो जिहादी और लादेन है, ये मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं, वो पीएफआई के लिए काम कर रहा है. आर्थिक नुकसान बहुत हुआ है, लेकिन ये जो सनातन पर दाग लगा है, ये बहुत ही दुखद है. ऐसे लोगों को फांसी पर चढ़ाया जाए, जिंदा जलाया जाए या काट डाला जाए.''
मोनालिसा की बहन जेसिका का कहना है, ''मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से हाथ जोड़कर कहती हूं, मेरी बहन को वापस दिलाओ. मेरी बहन को धोखा दिया है. मेरे पापा को जबरदस्ती वहां से भगाया है, उनके पास पैसे भी नहीं थे.''
मोनालिसा की मां लता भोंसले ने कहा, ''मेरी बेटी को यहां ला दो. धोखे से मेरी बेटी को ले गए. वो बहुत भोली है, हमने किसी से शादी के लिए दबाव नहीं बनाया. अगर ऐसा होता तो हम उसको हीरोइन बनने ही क्यों भेजते? बोलते हुए मोनालिसा की मां बार-बार जमीन पर गिर गई.
मां ने बताया, ''मेरी बेटी के मोबाइल बंद कर दिए हैं और बात भी नहीं करा रहे है. साजिश रचकर धोखा किया है.''