खरगोन
खरगोन जिला (Khargone), जिसे पहले पश्चिम निमाड़ जिले के नाम से जाना जाता था. यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है (District of Madhya Pradesh). यह जिला निमाड़ क्षेत्र में स्थित है और इंदौर डिवीजन का हिस्सा है (Indore Division). खरगोन शहर इस जिले का मुख्यालय है जो इंदौर शहर के दक्षिण में स्थित है. खरगोन के उत्तर में धार, इंदौर और देवास है, दक्षिण में महाराष्ट्र राज्य का जलगांव जिला, पूर्व में खंडवा और बुरहानपुर और पश्चिम में बड़वानी है (Khargone Location).
इसका क्षेत्रफल 6,477 वर्ग किलोमीटर है (Khargone Area). खरगोन जिले में 2 संसदीय क्षेत्र (Parliamentary Constituency) और 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Assembly constituency). 2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक भोपाल की जनसंख्या 18,72,413 है (Khargone Population).
खरगोन की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है. इस जिले की प्रमुख नकदी फसलें कपास, सोयाबीन और मिर्च हैं. जिला भारत का सबसे बड़ा कपास उत्पादक क्षेत्र है. सहकारी क्षेत्र और निजी क्षेत्र में कई कपास प्रसंस्करण इकाइयां हैं. प्रमुख कताई इकाइयों में से एक जवाहरलाल नेहरू सहकारी सूत मिल है, जो जुलवानिया रोड पर स्थित है. यह एक सहकारी क्षेत्र की सोसायटी है. लाल मिर्च विदेशों में निर्यात की जाती है (Khargone Economy).
इस जिले की 51.80% आबादी निमाड़ी बोलती थी और 17.38% हिंदी बोलती है. साथ ही यहां गुजराती भी बोली जाती है (Khargone Languages).
इस जिले से के आस पास कई पौराणिक मंदिरें हैं जो दार्शनिक हैं (Khargone Tourism).
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सिनखेड़ा गांव में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पुलिस ने ज्ञानदीप स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पढ़ें हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत.
MP News: खरगोन जिले के मंडलेश्वर में नर्मदा किनारे हजारों वोटर ID कार्ड मिले. शुरुआती जानकारी में कार्ड इंदौर की राऊ विधानसभा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं. कांग्रेस ने FIR की मांग की, प्रशासन ने जांच शुरू की...
Khargone High Profile Kidnapping News: खरगोन में अमीर सराफा व्यापारी की बहू के अपहरण से सनसनी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जयपुर पहुंची पुलिस. नरेंद्र सराफ पर जताया गया शक. पढ़ें पूरी खबर...
खरगोन का 21 वर्षीय युवक संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की चाह में 1600 किलोमीटर दूर जम्मू पहुंच गया. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मदद से पुलिस ने उसे खोजकर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया.
मध्य प्रदेश के खरगोन में रात में एक महिला अपने पति के साथ कॉलोनी में टहलने निकली थी. सामने से बाइक पर एक शख्स आया, महिला के पास पहुंचा और झटके से चेन खींचकर फरार हो गया. महिला और उसके पति कुछ समझ पाते, उससे पहले बाइक सवार आंखों से ओझल हो चुका था. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है.
खरगोन के 2022 रामनवमी दंगा मामले में अदालत ने 11 आरोपियों को बरी कर दिया है. गवाहों के मुकरने और ठोस सबूतों की कमी के चलते कोर्ट ने आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं माना. पढ़ें इस मामले की पूरी कहानी.
मध्य प्रदेश के खरगोन में परीक्षाओं में देरी और 6 साल बाद भी डिग्री न मिलने से नाराज सैकड़ों नर्सिंग छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया. बिस्टान रोड से रैली निकालते हुए छात्र पुलिस बैरिकेड्स हटाकर और धक्का-मुक्की करते हुए सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के कार्यालय परिसर में घुस गए और बाहर धरने पर बैठ गए.
मध्य प्रदेश के खरगोन में एसिड पीने के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जल्दबाजी में बिना पोस्टमार्टम के शव को दफनाने का आरोप लाया. शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
मध्य प्रदेश के खरगोन में सावन के दौरान घर के हॉल में कोबरा सांप दो घंटे तक फन फैलाकर बैठा रहा. परिवार ने दीपक जलाकर फूल-फल चढ़ाए, बाद में सांप खुद ही बाहर चला गया. वीडियो वायरल...
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा प्रणाली के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बीच मध्य प्रदेश की दो होनहार बेटियों मऊगंज की आकांक्षा (स्नेहा) चतुर्वेदी और खरगोन की अवंतिका मौर्य के परिवारों का दर्द एक बार फिर सामने आया है.
मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली 23 साल की अवंतिका ने NEET पेपर लीक के बाद जिंदगी खत्म कर ली थी. परिवार आज भी सदमे से उबर नहीं पाया है. मां जब भी तस्वीर देखती हैं, तो फफक पड़ती हैं, खाना-पीना छोड़ देती हैं. इसलिए पिता एलबम छिपा देते हैं. अवंतिका अपने पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहती थी. पिता कहते हैं कि बेटी तो नहीं रही, जो बच्चे तैयार कर रहे हैं, वो हिम्मत न हारें.
नीट पेपर लीक मामले के बाद जान गंवाने वाली अवंतिका के परिवार ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. पिता ने कहा कि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से मेहनत जारी रखने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और कठिन समय में कभी हिम्मत नहीं हारने की अपील की.
Prayagraj News: प्रयागराज कुंभ से चर्चा में आई महिला ने एर्नाकुलम पुलिस स्टेशन पहुंच पिता पर लगाया पासपोर्ट और पैसे छीनने का आरोप. पति फरमान खान पर दर्ज है अपहरण का केस. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
खरगोन जिले में घरेलू कलह और पति के कथित विवाहेतर संबंध के शक ने एक परिवार को उजाड़ दिया. पुलिस के अनुसार, नौ बच्चों की मां ने सो रहे पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. शुरुआत में उसने अज्ञात हमलावर की कहानी सुनाई, लेकिन पूछताछ में कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया.
खरगोन में टैंकर की वेल्डिंग के दौरान हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि टैंकर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। प्रारंभिक जांच में गैस बनने को हादसे की वजह माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मगरखेड़ी गांव में टैंकर की वेल्डिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट हो गया. विस्फोट में टैंकर के परखच्चे 500 मीटर दूर तक जा गिरे. हादसे में बकरी चरा रहे भीम रोकड़े (45) की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक विनोद और वेल्डर नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए.
खरगोन में तेज बारिश के बाद मोहनी नदी उफान पर आ गई. कई बस्तियों और खेतों में पानी भर गया. बारिश से तापमान गिरा, किसानों को राहत के साथ नुकसान की भी चिंता.
मध्य प्रदेश के खरगोन में राख से भरे एक तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पर जमकर कहर मचाया. स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुआ ट्राला कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे और दीवार से जा टकराया. हादसे में दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
खरगोन के दामखेड़ा गाँव में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. उन्होंने जवानों को दौड़ादौड़ा कर पीटा और थाना इंचार्ज को बंधक बना लिया. इसके साथ ही चक्का जाम भी किया गया। यह हंगामा लगभग चार घंटे तक चला जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। इस घटना ने वहाँ के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।
मध्य प्रदेश के खरगोन में युवक की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा बवाल हो गया. दामखेड़ा गांव में गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. थाना इंचार्ज को बंधक बनाने और चक्काजाम की भी जानकारी सामने आई है. करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद हालात पर काबू पाया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
MP पुलिस की लेट लतीफी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर दामखेड़ा में 4 घंटे तक हंगामा चला. फंदे पर लटके शव को उतारने से परिजनों का इनकार और पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा.