पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि पंजाब के अमृतसर शहर में जल्द ही डबल डेकर बस चलेंगी जो शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटकों को घुमाएगी. टूरिज्म विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी प्रोजेक्टों पर काम जारी है. शहर के अंदर व इसके साथ लगते उन जाएगा जो कि इस वक्त व आने वाले समय में क्षेत्र की शोभा बढ़ाएंगे. इनमें श्री हरमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, जलियांवाला बाग, हेरिटेज विलेज, वाघा बॉर्डर, हरिके पत्तन शामिल हैं.
पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री ने कहा कि आते हैं. उनकी सुविधा के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. क्षेत्र के ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों के दर्शनों के लिए पर्यटकों को सहूलियत देने की कड़ी में ही डबल डेकर बस और पानी में चलने वाली बसों की योजना पर काम चल रहा है. जल्द ही लोगों को यह सुविधा प्राप्त हो जाएगी.
पंजाब का अमृतसर अपने खानपान, कपड़ों की कारीगरी और वहां स्थित गोल्डन टेम्पल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. देश ही क्या विदेश से आने वाले पर्यटकों का भी यहां पर तांता लगा रहता है.