scorecardresearch
 

बिहार की बेटी ने जीता खूबसूरती का खिताब, बनीं मिसेज इंडिया इंटरनेशनल

बिहार की नेहा गुप्ता ने शादी के बाद खूबसूरती का ख‍िताब जीत कर यह साबित कर दिया कि शादी के बाद भी अपने सपनों और जूनून को पूरा किया जा सकता है. देख‍िये नेहा की तस्वीरें और जानिये कौन सा खि‍ताब जीता...

Advertisement
X
बिहार की नेहा गुप्ता बनीं मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
बिहार की नेहा गुप्ता बनीं मिसेज इंडिया इंटरनेशनल

ये बात सच है कि शादी के बाद करियर और परिवार के बीच तालमेल बिठाना जरा मुश्किल होता है. खासतौर से अगर आप करियर मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में बनाना चाहती हैं तो चुनौतियां और भी बढ़ जाती हैं. पर जज्बा और आत्मविश्वास हो तो कुछ भी असंभव नहीं है.


बिहार की रहने वाली नेहा गुप्ता की कहानी भी आत्मविश्वास और जज़्बे की एक ऐसी ही कहानी है.

नेहा गुप्ता दरअसल, बिहार के एक छोटे से शहर जमालपुर से ताल्लुक रखती हैं.


नेहा पेशे से एक डेंटल सर्जन हैं और फिलहाल वो पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में मास्टर्स कर रही हैं.

उनकी शादी एक आर्मी डॉक्टर से हुई, जो बाल चिकित्सक भी हैं. शादी के बाद नेहा और उनके पति लखनऊ में रहते हैं.

शादी के बाद ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए नेहा ने कड़ी मेहनत तो की, पर नेहा को उनके पति और परिवार का भी पूरा साथ मिला और इसी का नतीजा है कि नेहा ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत लिया.

Advertisement

Advertisement
Advertisement