scorecardresearch
 

अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी NRI महिला बन सकती हैं शावना

कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद मुंबई गर्ल शावना अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी NRI महिला बन सकती हैं...

Advertisement
X
शावाना पांड्या
शावाना पांड्या

कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अब भारतीय मूल की तीसरी महिला डॉक्टर शावना पांड्या अगले साल अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर सकती हैं. 32 साल की शावना न्यूरोसर्जन बताई जाती हैं और इन दिनों कनाडा की अल्बर्टा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में जनरल फिजीशियन हैं.


खबरों के अनुसार, इसके साथ ही शावना अंतरिक्ष मिशन के लिए एस्ट्रोनॉट के तौर पर तैयारी भी कर रही हैं. सिटीजन साइंस एस्ट्रोनॉट (CSA) प्रोग्राम के तहत स्पेस में जाने के लिए 3200 लोगों में से दो लोग सेलेक्ट हुए हैं. इनमें से एक नाम शावना के होने के कयास लगाए जा रहे हैं.


शावना मूल रूप से मुंबई की हैं. और उनके इस मिशन से जुड़ने की वजह ये तस्वीरें बताई जा रही हैं.

खबरों के अनुसार, शायना सिर्फ एस्ट्रोनॉट और डॉक्टर ही नहीं बल्कि एक ओपरा सिंगर, लेखक और ताइक्वोंडो चैंपियन भी हैं.

Advertisement


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement