scorecardresearch
 

Water Tank Cleaning: छत पर रखी पानी की टंकी हो गई है गंदी? ये 5 संकेत दिखते ही तुरंत करें सफाई, अपनाएं ये आसान तरीके

क्या आपके घर के नल से मटमैला पानी आ रहा है या पानी का प्रेशर कम हो गया है? ये पानी की टंकी गंदी होने के शुरुआती संकेत हैं. दूषित पानी से सेहत को बचाने के लिए जानें टंकी साफ करने के 5 आसान घरेलू स्टेप्स और खुद को सुरक्षित रखें.

Advertisement
X
टंकी का पानी बदबूदार होने पर तुरंत सफाई करनी चाहिए. (PHOTO:AI)
टंकी का पानी बदबूदार होने पर तुरंत सफाई करनी चाहिए. (PHOTO:AI)

How to Clean Water Tank: पानी हमारी लाइफ का सबसे अहम हिस्सा है और उसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. सबसे अहम बात तो यही है कि घर की पानी की टंकी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा होती है, इसी पानी से हम बर्तन धोते हैं, सब्जी धोते हैं, नहाते हैं और दूसरे घरेलू काम करते हैं. लेकिन कई बार लोग सालों तक टंकी की सफाई नहीं करवाते. धीरे-धीरे टंकी के अंदर मिट्टी, काई, जंग और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं. ऐसे में साफ दिखने वाला पानी भी हमारी सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं होता है और इससे हमें कई खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं. 

अगर आप चाहते हैं कि घर में आने वाला पानी हमेशा साफ और सुरक्षित रहे, तो समय-समय पर टंकी की सफाई कराना बेहद जरूरी है. इससे न केवल परिवार की सेहत सुरक्षित रहती है, बल्कि पाइपलाइन और पानी से चलने वाले उपकरण भी लंबे समय तक सही काम करते हैं. मगर अक्सर लोगों की यह समस्या होती है कि उनको समझ नहीं आता है कि टंकी की सफाई कब करनी चाहिए, इसकी वजह से वो लंबे समय तक उसे वैसे ही रहने देते हैं. मगर इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 संकेत बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखते ही बिना देरी किए टंकी की डीप क्लीनिंग करनी चाहिए. 

पानी की टंकी गंदी होने के 5 संकेत

 पानी का स्वाद या गंध बदल जाए: अगर नल का पानी पीने में अजीब लगे या उसमें बदबू आने लगे, तो यह टंकी के गंदा होने का संकेत हो सकता है. साफ पानी में न तो कोई स्वाद होता है और न ही बदबू.

Advertisement

पानी में गंदगी या रंग दिखाई दे: अगर गिलास में पानी भरने पर नीचे मिट्टी जैसा कण दिखे, पानी मटमैला लगे या उसमें छोटे-छोटे कण तैरते नजर आएं, तो समझिए टंकी की सफाई का समय आ गया है. यह जंग, धूल या काई जमा होने की वजह से हो सकता है.

नल से पानी का प्रेशर कम हो जाए: अगर पहले की तुलना में नल या शॉवर से पानी कम आ रहा है, तो हो सकता है टंकी की गंदगी पाइपों में जाकर रुकावट पैदा कर रही हो.

टंकी की दीवारों पर हरी काई दिखे: टंकी के अंदर हरे रंग की परत या काई दिखाई दे, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. यह बैक्टीरिया और दूसरे हानिकारक जीवाणुओं के पनपने का कारण बन सकती है.

बार-बार पाइप जाम होने की समस्या: अगर घर में पाइप बार-बार जाम हो रहे हैं या प्लंबर को बार-बार बुलाना पड़ रहा है, तो इसकी वजह गंदी पानी की टंकी भी हो सकती है.

समय पर सफाई क्यों जरूरी है?

पानी की टंकी की नियमित सफाई करने से पानी साफ और सुरक्षित रहता है. इससे बैक्टीरिया और काई नहीं पनपते, पाइपलाइन जाम होने का खतरा कम होता है और घर के वाटर प्यूरीफायर, गीजर, वॉशिंग मशीन जैसे उपकरण भी बेहतर तरीके से काम करते हैं. सबसे बड़ी बात, इससे परिवार को दूषित पानी से होने वाली कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.

Advertisement

पानी की टंकी की कैसे करें सफाई? 

घर की छत पर रखी पानी की टंकी को लगभग 6 महीने में साफ करते रहना चाहिए. हालांकि आप चाहे तो इसके बीच में ऊपर से हल्की सफाई भी कर सकते हैं. 6 महीने में एक बार टंकी का पानी खाली कर अंदर और बाहर दोनों से टंकी को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए. इससे एक तो धूल-मिट्टी निकल जाती है और दूसरा कीड़े भी साफ हो जाते हैं. 

घर पर पानी की टंकी साफ करने के 5 आसान स्टेप्स

पानी निकालें: मोटर बंद करें और ड्रेन पाइप या बाल्टी की मदद से टंकी का सारा पानी खाली कर दें.

रगड़कर साफ करें: लंबे हैंडल वाले ब्रश से टंकी की दीवारों और तली पर जमी काई और कीचड़ को अच्छी तरह रगड़कर छुड़ाएं.

गंदगी हटाएं: छूटी हुई मिट्टी और गंदे पानी को स्पंज या मग से पूरी तरह बाहर निकाल लें.

कीटाणुमुक्त करें: पानी में ब्लीचिंग पाउडर या सिरका मिलाकर दीवारों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें.

खंगालें और भरें: साफ पानी से टंकी को धोकर गंदा पानी बहा दें. सूखने के बाद ताजा पानी भरें.

 

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement