मुंबई में रविवार को एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग हुई. इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए. लेकिन उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं. इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है. टाइगर श्रॉफ न सिर्फ एक फिल्मी सितारा हैं, बल्कि कई लोगों के लिए वह फिटनेस आइकन भी हैं. उनकी मस्क्युलर बॉडी के लाखों दीवाने हैं. टाइगर फिट रहने के लिए जिम में रोजाना घंटों पसीना बहाते हैं. खेल-कूद में भी वह काफी एक्टिव रहते हैं. अपने हैवी बाइसेप्स और सिक्स पैक एब्स को मेंटेन रखने के लिए वह डाइट का बड़ा ध्यान रखते हैं. कुछ समय पहले ही उनके जिम ट्रेनर ने उनका रूटीन और डाइट प्लान बताया था.
नितेश शर्मा टाइगर श्रॉफ के फिटनेस कोच रह चुके हैं. एक बार उन्होंने बताया था कि टाइगर फिल्मों के हिसाब से अपनी फीजिक को मेंटेन करते हैं. अगर उन्हें पर्दे पर थोड़ा मस्क्युलर दिखना है तो वह उसी के हिसाब से अपनी डाइट और वर्कआउट रखते हैं. खुद को फिट रखने के लिए टाइगर मार्शल आर्ट, जिमनास्टिक, डांस और कार्डियो सेशंस भी करते हैं. वर्कआउट के दौरान उनकी बॉडी में क्रैम्प या इंजरी न हो, इसका भी खास ध्यान रखा जाता है.
डाइट की बात करें तो टाइगर के मील में कार्ब्स और प्रोटीन से युक्त चीजें शामिल रहती हैं. जब उन्हें मस्क्युलर दिखना होता है तो वह करीब 4000-4500 कैलोरीज लेते हैं. डेली रूटीन में आम आदमी इसकी आधी कैलरी ही लेता है. इसके अलावा, टाइगर की डाइट में 600 ग्राम उबले हुए व्हाइट राइस शामिल होते हैं, जिन्हें वो दिन में दो बार खाते हैं. कार्ब्स का इनटेक बढ़ाने के लिए वह दिन में दो बार 300-300 ग्राम शकरकंद भी खाते हैं.
प्रोटीन के लिए क्या खाते हैं टाइगर?
कोच नितेश के अनुसार, प्रोटीन के लिए टाइगर रोजाना 10 अंडे, 200 ग्राम फिश और 400 ग्राम चिकन डाइट में लेते हैं. ब्रेकफास्ट में वह ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसी चीजों को शामिल करते हैं. हैवी वर्कआउट के दौरान मसल्स क्रैम्प से बचने के लिए टाइगर दिन में करीब 6 से 7 लीटर पानी पीते हैं, जिसमें हल्का सा नमक मिला होता है. लेकिन ये डाइट प्लान वह तभी फॉलो करते हैं, जब किसी मूवी के लिए उन्हें पर्दे पर मस्क्युलर दिखना हो.
टाइगर का वर्कआउट रूटीन
उनके फिटनेस कोच कहते हैं कि कुछ भी हो जाए टाइगर अपना वर्कआउट रूटीन कभी नहीं छोड़ते. मूवी के इतने बिजी शेड्यूल के बाद भी वो मार्शल आर्ट, जिमनास्टिक, डांस और कार्डियो सेशंस जाना नहीं भूलते हैं. कई बार कार्डियो के लिए वो ट्रेडमिल पर 5 किलोमीट की रनिंग भी करते हैं. टाइगर अपनी चेस्ट, बैक, शोल्डर, बाइसेप्स, लेग्स और एब्स को बहुत हैवी ट्रेन करते हैं. वह वीक में 2 बार मसल्स के हर पार्ट को अलग-अलग ट्रेन करते हैं.'