
Sonali bendre anti aging secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. आज 51 की उम्र में भी उनकी स्किन और एनर्जी को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है क्योंकि अब भी वह अपनी उम्र से 20 साल छोटी लगती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाली ने अपनी फिटनेस का सीक्रेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वह अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए किसी खास डाइट को फॉलो करने के बजाय इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लेती हैं.
वह रोजाना करीब 18 से 20 घंटे का फास्ट रखती हैं और अपने दिन का पहला मील बहुत सोच-समझकर चुनती हैं. सोनाली मानती हैं कि उन्हें फिट रहने के लिए खुद को बहुत ज्यादा रिस्ट्रिक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती, बस कुछ आदतों को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना होता है.
क्या है सोनाली का डाइट मंत्र?

सोनाली का कहना है कि वह खुद को फूडी नहीं मानतीं लेकिन उन्हें जो पसंद है वह खाती जरूर हैं. वह किसी भी चीज से परहेज नहीं करतीं, बस अपनी डाइट में व्हाइट शुगर यानी रिफाइंड चीनी को शामिल करने से पूरी तरह बचती हैं.
चीनी की जगह वह नेचुरल शुगर के ऑप्शंस चुनती हैं जो उन्हें हेल्दी रखने में मदद करते हैं. उनके मुताबिक लंबी फास्टिंग और चीनी का सेवन न करना उनके लिए काम कर रहा है और वह बहुत अच्छा महसूस करती हैं. वह करीब 18-20 घंटे की फास्टिंग करती हैं.
व्हाइट शुगर और एजिंग का साइंस
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, व्हाइट शुगर का अत्यधिक सेवन उम्र को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है. जब हम बहुत ज्यादा चीनी खाते हैं तो शरीर में ग्लाइकेशन (Glycation) नाम की प्रक्रिया होती है. इसमें शुगर के मॉलिक्यूल्स स्किन के कोलेजन और इलास्टिन के साथ जुड़ जाते हैं जो स्किन को टाइट और जवान रखने वाले प्रोटीन हैं.
इससे ये प्रोटीन कमजोर हो जाते हैं जिससे चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं और स्किन ढीली पड़ने लगती है. यही वजह है कि डाइट से व्हाइट शुगर को हटाने पर स्किन पर ग्लो बढ़ जाता है और समय से पहले बुढ़ापा आने के चांस कम हो जाते हैं.
सफेद चीनी के नुकसान
सफेद चीनी या रिफाइंड शुगर का अधिक सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें न तो कोई पोषक तत्व होते हैं और न ही फाइबर, यह सिर्फ 'खाली कैलोरी' देती है जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है.
नियमित रूप से ज्यादा चीनी खाने से शरीर में इन्सुलिन का लेवल बार-बार बिगड़ता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है और दिल की बीमारियां भी पनपने लगती हैं. इसके अलावा, यह शरीर में सूजन बढ़ाती है, जो न केवल इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है, बल्कि त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां पैदा करके एजिंग की प्रक्रिया को तेज कर देती है, जिससे आप अपनी उम्र से बड़े दिखने लगते हैं.