Dangerous Insects in India: हिंदी, बंगाली और साउथ की फिल्मों में काम कर चुके जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं और इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी हेल्थ है. हाल ही में उनको तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वो साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने उन्हें काट लिया. इसके बाद उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और पैर में तेजी से फैलते इंफेक्शन की शिकायत हुई. फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
बरसात के मौसम में जहरीले कीड़े जमीन से बाहर निकल आते हैं, इस हादसे से एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि सिर्फ सांप ही नहीं, बल्कि कुछ छोटे कीड़े भी इंसानों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. हालांकि यह कहना सही नहीं होगा कि इनके काटने पर बचना मुश्किल ही होता है. ज्यादातर मामलों में समय पर इलाज मिलने से मरीज ठीक हो जाते हैं. लेकिन कुछ कीड़ों के डंक या काटने से गंभीर एलर्जी, संक्रमण या जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं.
एशियन जाइंट हॉर्नेट
एशियन जाइंट हॉर्नेट दुनिया के सबसे बड़े हॉर्नेट्स में से एक है. इसका डंक बेहद दर्दनाक होता है और इसमें मौजूद जहर शरीर में गंभीर सूजन, तेज दर्द और कई बार किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर किसी शख्स को कई डंक लग जाएं या उसे एलर्जी हो, तो स्थिति गंभीर हो सकती है.
बचाव
मच्छर
दुनिया में सबसे ज्यादा इंसानी मौतों के लिए जिम्मेदार जीव मच्छर माना जाता है. यह डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका और येलो फीवर जैसी गंभीर बीमारियां फैलाता है.
बचाव
बुलेट चींटी
नॉर्मल चीटी के काटने पर कुछ देर दर्द होता है या फिर स्किन रेड हो जाती है. मगर बुलेट चींटी का डंक दुनिया के सबसे दर्दनाक कीट-डंक में गिना जाता है. इसके डंक का दर्द कई घंटों तक बना रह सकता है. आमतौर पर यह जानलेवा नहीं होती, लेकिन गंभीर एलर्जी वाले लोगों में खतरा बढ़ सकता है.
बचाव
अफ्रीकनाइज्ड हनी बी
इसे किलर बी भी कहा जाता है, यह नॉर्मल मधुमक्खियों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होती है. अगर बड़ी संख्या में हमला कर दें, तो सैकड़ों डंक लग सकते हैं, जिससे गंभीर एलर्जी या अंगों को नुकसान हो सकता है.
बचाव
रेड इम्पोर्टेड फायर एंट
यह चींटी बेहद खतरनाक होती है. इसके डंक से तेज जलन, फफोले और कुछ लोगों में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है.
बचाव
कीड़ा काटने पर तुरंत क्या करें?