scorecardresearch
 
आशीष नेगी, पुष्पेश त्रिपाठी और काशी सिंह ऐरी... उत्तराखंड चुनाव के लिए UKD ने जारी की पहली लिस्ट

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी को पिथौरागढ़ और पुष्पेश त्रिपाठी को द्वाराहाट से टिकट दिया गया है.

Advertisement
X
यूकेडी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की.(Photo-ITG)
यूकेडी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की.(Photo-ITG)

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस सूची में दो पूर्व विधायकों काशी सिंह ऐरी और पुष्पेश त्रिपाठी को भी मैदान में उतारा है. काशी सिंह ऐरी को पिथौरागढ़ और पुष्पेश त्रिपाठी को द्वाराहाट से टिकट दिया गया है. सूची केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुकरेती ने जारी की है.

यूकेडी की पहली सूची में गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों को जगह दी गई है. काशी सिंह ऐरी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं. वह अविभाजित उत्तर प्रदेश विधानसभा में तीन बार विधायक रह चुके हैं. उत्तराखंड राज्य बनने के बाद 2002 में भी वह विधायक चुने गए थे. वहीं, पुष्पेश त्रिपाठी यूकेडी के पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. वह 2004 के उपचुनाव और 2007 के विधानसभा चुनाव में द्वाराहाट से विधायक चुने गए थे.

यूकेडी ने पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पुरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल और राजपुर एससी सीट से देव चंद उत्तराखंडी को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा साल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डी.डी. पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता एसटी से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से ऋतु कुड़ियाल जुयाल और धनौल्टी से चंदन सिंह राणा को टिकट दिया गया है.

Advertisement

दूसरी सूची भी जल्द जारी होगी

पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, प्रत्याशियों का चयन संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को ध्यान में रखकर किया गया है. पार्टी उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी. यूकेडी की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी. इसके लिए संसदीय बोर्ड की सिफारिश के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे. यूकेडी का गठन 1979 में अलग उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर हुआ था. राज्य आंदोलन में पार्टी की अहम भूमिका रही है. उत्तराखंड बनने के बाद पार्टी को विधानसभा की राजनीति में अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement