scorecardresearch
 

Seeds for Healthy Hair: झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सीड्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

Seeds for Healthy Hair: आज हम आपको कुछ ऐसे सीड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट के साथ खाने से बालों से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं. साथ ही बाल मजबूत, घने, सुंदर और शाइनी नजर आ सकते हैं.

Advertisement
X
हेल्दी बालों के लिए रोज खाएं ये 5 सीड्स (Photo-ITG)
हेल्दी बालों के लिए रोज खाएं ये 5 सीड्स (Photo-ITG)

Seeds for Healthy Hair: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान और बढ़ते स्ट्रेस का असर सबसे ज्यादा हमारी सेहत और बालों पर देखने को मिलता है. कम उम्र में बाल झड़ना, डैंड्रफ होना और बालों का रूखा-बेजान दिखना अब काफी आम समस्या बन गई है. ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं लेकिन कई बार छोटी-छोटी चीजें भी बड़ा फायदा दे सकती हैं. ऐसी ही कुछ चीजें हैं आपके किचन में मौजूद छोटे-छोटे सीड्स. इन सीड्स को रोजाना डाइट में शामिल करने से बालों को अंदर से पोषण मिलता है, जिससे बाल मजबूत, घने और शाइनी बन सकते हैं.

चिया सीड्स
चिया सीड्स में ओमेगा-3 और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं. ये स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं, जिससे ड्राईनेस और डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है. साथ ही बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है.

सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज विटामिन E से भरपूर होते हैं. ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे बाल हेल्दी और चमकदार नजर आते हैं.

काले तिल
काले तिल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. ये बालों को मजबूत बनाने के साथ समय से पहले सफेद होने की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकते हैं.

अलसी के बीज
अलसी में विटामिन E और B कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं जो बालों को टूटने से बचाने में मदद करते हैं. यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं.

Advertisement

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में जिंक और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं. ये बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और नए बाल उगने में मदद कर सकते हैं.

अगर आप भी बालों के झड़ने या कमजोर बालों की समस्या से परेशान हैं तो इन हेल्दी सीड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. सही खान-पान, पर्याप्त पानी और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ये छोटे-छोटे बीज बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement