scorecardresearch
 

Sachin Tendulkar Birthday: अंजलि संग सचिन तेंदुलकर ने काटा बर्थडे केक, चिकनकारी कुर्ती में लगीं कमाल, Video

सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस के साथ केक कंटिग की. जहां सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि भी नजर आईं. सचिन और अंजलि के लुक ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया, सिंपल लुक में अंजलि बेहद खूबसूरत लग रही हैं और हर तरफ उनके लुक के चर्चे हो रहे हैं.

Advertisement
X
सचिन तेंदुलकर से उनकी वाइफ अंजलि 6 साल बड़ी हैं. (PHOTO:ITG)
सचिन तेंदुलकर से उनकी वाइफ अंजलि 6 साल बड़ी हैं. (PHOTO:ITG)

Sachin Tendulkar Birthday: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सचिन अपने घर की बिल्डिंग के नीचे वाइफ अंजलि, फैंस और पैपराजी के बीच केक काटते नजर आए. इस दौरान सचिन और अंजलि का लुक बहुत अट्रैक्टिव था और दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी साफ नजर आ रही थी.

सचिन तेंदुलकर के बर्थडे के मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ गई और सचिन ने भी सबके सामने केक कंटिग की. हर साल ही इस खास दिन पर उनके घर के बाहर फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए आते हैं और इस साल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला.

इस दौरान सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि भी सादगी भरे अंदाज में नजर आईं, लेकिन उनका सिंपल लुक भी काफी अट्रैक्टिव था. सचिन ने केक काटने के बाद अंजलि ने उनको केक खिलाया. सचिन और अंजलि की बॉन्डिंग अक्सर ही इवेंट्स के दौरान देखने को मिलती है. दोनों का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं.

 सचिन तेंदुलकर का कैजुअल लुक 

सचिन तेंदुलकर अपने क्लासी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, वो हमेशा सोबर आउटफिट पहनते हैं और उनका यह स्टाइल ही उनके फैंस को बहुत पसंद आता है. अपने बर्थडे के मौके पर भी उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल रखा. इस दौरान उन्होंने कैजुअल आउटफिट पहना था.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

सचिन तेंदुलकर ने डार्क ऑलिव ग्रीन शेड की शर्ट और बेज कलर की चिनो पैंट पहनी थी, इसके साथ बेज और व्हाइट कॉम्बिनेशन के चंकी स्नीकर्स उनके स्टाइल को परफेक्ट बना रहे थे. इस उम्र में भी सचिन अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं और यही वजह है कि 53 की उम्र में भी वो काफी फिट और हैंडसम लगते हैं.

अंजलि तेंदुलकर का कूल लुक

58 साल की उम्र में भी अंजलि तेंदुलकर बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं.उनका सादगी भरा अंदाज हर बार लोगों को दिल जीत लेता है और इस बार भी उनका सिंपल लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. अंजलि ने अपने पूरे लुक को काफी मिनिमल रखा, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को इनहेंस कर रहा था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

उन्होंने लेमन येलो कलर का शॉर्ट कुर्ता पहना है, जिस पर सफेद रंग की सुंदर वर्क हो रखा है. इसकी 'बेल स्लीव्स' इसे और भी स्टाइलिश बना रही हैं. बॉटम की बात करें तो अंजलि ने कुर्ते के साथ उन्होंने व्हाइट फिटेड पैंट्स कैरी की हैं, जो पीले रंग के साथ एक क्लासिक कॉम्बो है. उन्होंने टैन ब्राउन कलर की ब्लॉक हील सैंडल्स पहनी हैं और एक हाथ में घड़ी और दूसरे में एक डेलिकेट ब्रेसलेट पहना है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement