मौसम बदलते ही अक्सर हमारा शरीर सुस्ती, थकान, कमजोरी और मौसमी बीमारियों की चपेट में आने लगता है. ऐसे में शरीर को तुरंत ऊर्जा देने और इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए पोषण से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए. इसलिए आज हम आपको स्वादिष्ट और पौष्टिक गरमा-गरम साबूदाना सूप बनाने का तरीका बता रहे हैं.
साबूदाना सूप के फायदे हैं बेमिसाल
साबूदाना कार्बोहाइड्रेट्स का बहुत अच्छा स्रोत होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है जबकि इसमें मिलाए गए अदरक, काली मिर्च, जीरा और सब्जियां पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती हैं. यह सूप पचने में बेहद हल्का होता है और पेट की गर्मी व एसिडिटी को शांत करता है. अगर आप बदलते मौसम में रोज एक कटोरी यह सूप पीते हैं, तो दिनभर शरीर में फुर्ती बनी रहेगी और थकान महसूस नहीं होगी. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
सामग्री:
1/2 छोटा चम्मच जीरा 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च के दाने
1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
1/2 कप साबूदाना
4 बड़े चम्मच मूंगफली
1 कप मखाना
10 काजू 10 बादाम मखाना
5 बड़े चम्मच देसी घी
2 मध्यम आकार के आलू
1 टमाटर
कढ़ी पत्ता 1 छोटा चम्मच जीरा 1 नींबू का रस
बनाने का तरीका
सबसे पहले 1/2 कप साबूदाना को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें और फिर उन्हें भिगोने के लिए 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
एक पैन में 2 चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स डालकर फ्राई कर लें. इसे अलग ठंडा होने के लिए रख दें.
अब पैन में फिर से घी गर्म करें और उसमें कटे हुए आलू पका लें, जब कि वो 80 पर्सेंट तक गल न जाएं.
अब पैन में फिर से घी डालें और इसमें जीरा डालें और चटकने दें. फिर कद्दूकस अदरक और हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड तक भूनें.
अब बारीक कटी सब्जियां डालें और 1 मिनट चलाएं. इसके बाद 3 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर उबाल आने दें.
इसके साथ ही इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें.
पानी में उबाल आते ही भीगा हुआ साबूदाना डालें. मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक कि साबूदाना पारदर्शी और मोती जैसा न दिखने लगे.
जब सूप हल्का गाढ़ा हो जाए, तब इसमें काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.
अंत में बारीक कटा हरा धनिया छिड़कें. तैयार है आपका गरमा-गरम और पौष्टिक साबूदाना सूप. इसे तुरंत एक कटोरी में निकालें और पीकर एनर्जी महसूस करें.