scorecardresearch
 

'पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से एअर इंडिया का नुकसान', CEO ने सुनाई पूरी दास्तां

एअर इंडिया के CEO टेवोल्डे ने कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव और पाकिस्तान के एयरस्पेस पर पाबंदियों के चलते कंपनी को अपने नेटवर्क में बदलाव करना पड़ रहा है. उन्होंने इन चुनौतियों को अस्थायी बताते हुए लंबी अवधि की ग्रोथ पर भरोसा जताया.

Advertisement
X
एअर इंडिया विमान.
एअर इंडिया विमान.

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एअर इंडिया को दूसरी प्रतिस्पर्धी एयरलाइंस के मुकाबले ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एअर इंडिया के CEO टेवोल्डे ने कहा है कि पाकिस्तान के एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों का सीधा असर उनकी एयरलाइन पर पड़ रहा है, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी इसी समस्या से प्रभावित नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर दुनिया की सभी एयरलाइंस पर किसी न किसी रूप में पड़ रहा है.

एअर इंडिया सीईओ टेवोल्डे के मुताबिक, मिडिल ईस्ट और पाकिस्तान के एयरस्पेस से जुड़ी पाबंदियों के कारण एअर इंडिया को अपने नेटवर्क में बदलाव करने पड़ रहे हैं. इसके अलावा, एयरलाइंस को पिछले साल के मुकाबले ईंधन की दोगुने से भी ज्यादा कीमतों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी धुएं से और दमघोंटू होगी दिल्ली-NCR की हवा? NASA की तस्वीरों से बढ़ी चिंता

'हमारे प्रतिद्वंद्वी इस समस्या से प्रभावित नहीं'

एअर इंडिया CEO ने पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने को कंपनी के सामने मौजूद एक अलग चुनौती बताया. उन्होंने कहा, "हमारे सामने पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने की एक अलग समस्या है. इसका असर हम पर पड़ रहा है. हमारे प्रतिद्वंद्वी इसी समस्या से प्रभावित नहीं हैं."

एअर इंडिया के सीईओ ने मिडिल ईस्ट के हालात पर कहा कि वहां की भू-राजनीतिक समस्याएं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सभी एयरलाइंस को प्रभावित करती हैं. ऐसे में एअर इंडिया को भी इन परिस्थितियों के हिसाब से अपनी उड़ानों और नेटवर्क की योजना में बदलाव करना पड़ रहा है.

Advertisement

चुनौतियों को बताया अस्थायी

टेवोल्डे ने इन मुश्किलों को अस्थायी चुनौती बताते हुए कहा कि एयरलाइन को इन हालात से मजबूती के साथ निपटना होगा. उन्होंने कहा, "मैं इन सभी समस्याओं को शॉर्ट टर्म की चुनौतियों या मुश्किल हालात के तौर पर देखता हूं. हमें इनसे निपटना होगा, ताकि भविष्य में और मजबूत होकर उभर सकें और लंबी अवधि की ग्रोथ हासिल कर सकें."

यह भी पढ़ें: अभी दिल्ली का और दम घुटेगा, पाकिस्तान के पंजाब से भी आएगी जहरीली हवा

एअर इंडिया सीईओ के बयान से साफ है कि एअर इंडिया फिलहाल भू-राजनीतिक तनाव, एयरस्पेस पाबंदियों और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच अपने नेटवर्क को नए सिरे से व्यवस्थित करने की चुनौती से गुजर रही है. कंपनी इन मुश्किलों को भविष्य की ग्रोथ के रास्ते में अस्थायी रुकावट मान रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement