scorecardresearch
 

Ranbir Kapoor Watch: रणबीर कपूर ने पहनी 78 लाख की घड़ी, डायल में दिखे राम और हनुमान! जानें क्यों खास है ये वॉच

Ranbir Kapoor Ram Mandir Watch: 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च में रणबीर कपूर एक बेहद महंगी घड़ी पहने दिखे जिसमें खुद श्रीराम बने हुए नजर आए. साथ ही इसमें जन्मभूमि और बड़े-बड़े अक्षरों में 'जय श्री राम' भी लिखा दिखा. इस घड़ी की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि ये इतनी महंगी कि जिसमें आप एक फ्लैट खरीद सकते हैं.

Advertisement
X
रणबीर कपूर ने पहनी राम नाम की घड़ी (Photo: ITG)
रणबीर कपूर ने पहनी राम नाम की घड़ी (Photo: ITG)

भगवान श्रीराम और रामायण पर बनीं नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के बेंगलुरु में ट्रेलर लॉन्च में श्री राम का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने बेहद ग्रेसफुल पारंपरिक लुक में पहुंचे. सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली हाफ जैकेट पहने रणबीर कपूर के एथनिक अवतार ने तो फैंस का दिल जीता ही, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कलाई पर बंधी एक बेहद खास और कीमती लक्जरी घड़ी ने खींचा.

रणबीर ने पहनी राम के नाम की घड़ी

रणबीर कपूर इस इवेंट में मशहूर स्विस लक्जरी ब्रांड 'जेकब एंड कंपनी' की 'एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन' घड़ी पहनकर पहुंचे थे. इस घड़ी के ट्रांसपेरेंट डायल पर धनुषधारी प्रभु राम खुद प्रभु श्री राम बने हुए नजर आए. साथ ही इसमें अयोध्या के भव्य राम मंदिर की आकृति, छोटे हनुमान की आकृति और 'जय श्री राम' भी लिखा हुआ है.

रणबीर ने पहनी 'राम' नाम की घड़ी

 

78 लाख की अनोखी वॉच की खास बातें 

बेंगलुरु में 'रामायण' के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की रोज गोल्ड स्पेशल एडिशन घड़ी की कीमत 78 लाख रुपये बताई जा रही है जो खुद जेकब एंड कंपनी की वेबसाइट पर लिखी हुई है. 'एथोस वॉचेस' के अनुसार, ये घड़ी 78 लाख की है.

घड़ी की कीमत है 78 लाख

 

Advertisement

वेबसाइट ने इस घड़ी के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, घड़ी पर की गई नक्काशी राम जन्मभूमि के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सार को दर्शाती है. इन नक्काशीदार आकृतियों में अयोध्या के राम मंदिर का एक छोटा रूप, भगवान राम (धनुष के साथ) और भगवान हनुमान शामिल हैं.

घड़ी पर दिखा राम मंदिर

'इसके अलावा डायल और बेजेल पर जो हिंदू देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए हैं वो इस स्थान से इसके जुड़ाव को और भी खास बनाते हैं. यह ऐतिहासिक संस्कृति, श्रद्धा और एपिक एक्स कलेक्शन के आधुनिक आकर्षण का एक बेहतरीन मेल है.

नक्काशी में जिस बारीकी का इस्तेमाल किया गया है, वो 'जैकब एंड कंपनी' की खासियत को दिखाती है. इससे न केवल घड़ी की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि इसके पीछे की कहानी भी और निखर कर सामने आती है.'

इस घड़ी में नारंगी रंग का स्ट्रैप और पिन बकल लगा है. इसका क्लैस्प रोज गोल्ड से बना है. 'एपिक एक्स' कलेक्शन को 2015 में लॉन्च किया गया था और 2022 में इसमें काफी बदलाव किए गए. इसके अलग-अलग वेरिएंट्स को और बेहतर बनाया गया और नई सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया.

रणबीर ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद फैन्स की भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए कन्नड़ भाषा में कुछ शब्द भी कहे जिस पर दर्शकों ने तालियां बजाईं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement