scorecardresearch
 

Rajasthani Meethi Feeni Recipe: बिना दूध के घर पर बनाएं मीठी-मीठी फीणी, सावन में आएगा खाने का मजा, जेब पर भी नहीं पड़ेगी भारी!

सावन में राजस्थान की फेमस फीणी लोग खूब खाते हैं और दूध वाली फीणी अक्सर ही बनाई जाती है. लेकिन आप इसे बिना दूध के भी बना सकते हैं और वो बहुत टेस्टी भी होती है. आइए आपको बिना दूध वाली मीठी फीणी बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

Advertisement
X
फीणी सावन-तीज में खूब खाई जाती है. (PHOTO:AI)
फीणी सावन-तीज में खूब खाई जाती है. (PHOTO:AI)

Rajasthani Meetha Feeni Recipe: सावन, तीज, रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर मीठा खाने का मन करने लगता है. हर बार बाजार से खरीदकर मिठाई खाने का दिल नहीं करता है, ऐसे में कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो खाने में मजेदार हो और बनाने में भी आसान हो. राजस्थान की सब्जियां ही नहीं बल्कि मिठाइयों का भी अपना अलग स्वाद होता है और सावन के महीने में राजस्थान में लोग मीठी फीणी बनाकर बड़े चाव से खाते हैं.

आमतौर पर फीणी दूध डालकर बनाई जाती है, लेकिन अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो भी कोई दिक्कत नहीं है. क्योंकि आप बिना दूध के भी मीठी-मीठी फीणी बना सकते हैं. सिर्फ मैदा, घी और चीनी जैसी आसान सामग्री से तैयार होने वाली यह पारंपरिक मिठाई स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है. बाजार में तीज और सावन में फीणी 600 रुपये किलो तक बिकती है, ऐसे में घर पर फीणी बनाना काफी सस्ता पड़ता है. 

बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मीठी फीणी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आप बाजार जैसी मिठाई घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें.
 

बिना दूध के फीणी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 1 कप देसी घी
  • 1½ से 2 कप चीनी
  • जरूरत अनुसार पानी
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • थोड़ा-सा केसर

बनाने की आसान विधि

Advertisement
  1. सबसे पहले मैदा में थोड़ा-सा घी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें. चाहें तो पानी में केसर मिलाकर भी आटा तैयार कर सकते हैं.
  2. अब आटे की लोइयां बनाकर उन्हें पतला बेलें और परतदार रेशे जैसा आकार दें. तैयार फीणी को गरम घी या तेल में स्लो से मिडियम गैस पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें.
  3. दूसरी तरफ एक पैन में चीनी और पानी डालकर हल्की एक तार की चाशनी तैयार करें.
  4. इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें. अब तली हुई फीणी को कुछ सेकंड के लिए चाशनी में डुबोएं और तुरंत निकालकर प्लेट में रख दें.

ऐसे करें सर्व

फीणी को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर 8 से 10 दिनों तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है. इसे चाय, कॉफी या फिर खाने के बाद भी आप बड़े मजे से खा सकते हैं.

ध्यान रखें ये बातें

  • फीणी को हमेशा धीमी आंच पर तलें, इससे वह अच्छी तरह कुरकुरी बनेगी.
  • चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी न करें, नहीं तो फीणी सख्त हो सकती है.
  • स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए ऊपर से केसर, पिस्ता या सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डाल सकते हैं.
  • परोसने से पहले फीणी को पूरी तरह ठंडा होने दें, इससे इसका स्वाद और टेक्सचर बेहतर रहेगा.
     
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement