scorecardresearch
 

'भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ…' पीएम मोदी ने चखी बंगाल की फेमस झालमुड़ी, जानें क्यों है ये खास

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों के बीच स्थानीय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस अनुभव को साझा किया और स्थानीय दुकानदार के साथ बातचीत भी की. क्या आपको पता है कि पश्चिम बंगाल का ये स्ट्रीट फूड झालमुड़ी इतनी फेमस क्यों है और इसे किससे बनाया जाता है.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई (Photo: X/Narendra Modi)
पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई (Photo: X/Narendra Modi)

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला. उन्होंने रविवार को झाड़ग्राम में बीच रास्ते अपना काफिला रुकवाया और कोलकाता की मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का लुत्फ उठाया.

जब पीएम मोदी का काफिला झाड़ग्राम की एक छोटी सी दुकान के पास रुका और खुद प्रधानमंत्री गाड़ी से उतरकर झालमुड़ी के स्टाल की ओर बढ़े तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया. प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर भी शेयर किए. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'रविवार की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के दौरान, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट मसालेदार झालमुड़ी का स्वाद चखा.'

पीएम मोदी ने चखी झालमुड़ी

क्यों इतनी फेमस है झालमुड़ी

झालमुड़ी केवल कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. इसे मसाले, मुरमुरे, प्याज, मिर्च और सरसों के तेल का मिलाकर बनाया जाता है. इसका चटपटा स्वाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वालों को भी खूब पसंद आता है.

Advertisement

झाल का अर्थ है तीखा और मुड़ी का अर्थ है मुरमुरा. इसका तीखा, खट्टा और नमकीन स्वाद इसे अन्य स्नैक्स से अलग बनाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाला कच्चा सरसों का तेल (अक्सर अचार वाला तेल) एक ऐसी खुशबू  देता है जो सीधे दिल तक पहुंचती है.

इसे बनाने में न तो समय लगता है और न ही बहुत पैसे. यह हर वर्ग के व्यक्ति के लिए उपलब्ध और किफायती है. आप इसे अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा तीखा, कम प्याज या ज्यादा नारियल वाला बनवा सकते हैं.

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी अपने शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में एक बार झालमुड़ी का जिक्र करते हुए बताया था कि वो इसे जवानी के दिनों में कोलकाता में खूब खाते थे.

झालमुड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
मुरमुरा (मुड़ी): 2 कप (कुरकुरा)

उबले हुए आलू: ½ कप (बारीक कटे हुए)

बारीक कटा प्याज, टमाटर और खीरा: ½ कप

भीगे या उबले हुए काले चने: 2 बड़े चम्मच

बारीक कटी हरी मिर्च: स्वादानुसार

सीक्रेट सामग्री: 1 बड़ा चम्मच आम के अचार का तेल (सरसों तेल)

नमकीन/सेव/चनाचूर: ½ कप

मसाले: काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा नींबू का रस.

बनाने का तरीका

एक बड़े बर्तन में कटे हुए आलू, प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और चने डालें.

Advertisement

इसमें काला नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाएं.

अब इसमें सबसे जरूरी चीज़ यानी अचार वाला सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं.

आखिर में मुरमुरा, चनाचूर और नारियल के टुकड़े डालकर तेजी से हिलाएं.

ऊपर से नींबू निचोड़ें और तुरंत सर्व करें ताकि मुरमुरा नरम न पड़े.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement