
महाकुंभ के पवित्र संगम तट से अपनी तस्वीरों के जरिए रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली मोनालिसा ने शादी कर ली है. इस समय इंटरनेट पर उनकी शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं जिनमें वह पारंपरिक दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और चेहरे पर वही पुरानी सादगी लिए मोनालिसा की इन तस्वीरों को देख कई उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो कई लोग हैरान भी हैं.
इस शादी के बाद मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं जो महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान एक वीडियो के बाद वायरल हो गई थीं.
शादी से पहले मांगी गई सुरक्षा
बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था लेकिन जैसे ही उनकी शादी के बाद के लुक की तस्वीरें वायरल हुईं तो लोग उनके दूल्हे और शादी की डेस्टिनेशन के बारे में जानने को उत्सुक हो गए हैं मोनालिसा और फरमान दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं जिसकी वजह से मोनालिसा के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे.

इसलिए मोनालिसा और फरमान ने तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से सुरक्षा मांगी. मोनालिसा का कहना था कि उनके पिता उन्हें जबरन घर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मोनालिसा ने बताया कि वो बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थीं.
परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनके परिवार ने गांव में किसी और से उनकी शादी तय कर दी थी, लेकिन वह इस विवाह को नहीं मानती थीं. उन्होंने अपनी खुशी के लिए निर्णय लिया और अपने प्यार के लिए खड़ी हुईं.
सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं मोनालिसा
मोनालिसा महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए किसी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जिसमें उनकी मुस्कान और भूरी आंखों ने लोगों का दिल जीत लिया. इस वीडियो के बाद वो काफी फेमस हो गई थीं. हालांकि पॉपुलर होने के बाद लोग उनसे मिलने के लिए आने लगे तो मोनालिसा परेशान हो गईं और उन्होंने महाकुंभ को छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद डायरेक्टर मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया और वो फिर चर्चा में आ गई थीं.