scorecardresearch
 

Weight Loss Diet: माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने बताया, वजन कम करने के लिए क्या खाएं? आज से ही खाना करें शुरू

डॉ. श्रीराम नेने के अनुसार, वजन कम करना है तो भूखे रहने की गलती न करें. सही डाइट और अनुशासन ही लंबे समय तक फिट रहने का एकमात्र असली मंत्र है. वेट लॉस में कौन-कौन सी चीजें मदद कर सकती हैं, इस बारे में स्टोरी में जानेंगे.

Advertisement
X
डॉ. श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर वजन कम करने का तरीका बताया है. (Photo: INstagram/drneneofficial)
डॉ. श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर वजन कम करने का तरीका बताया है. (Photo: INstagram/drneneofficial)

Dr Shriram Nene Weoight Loss Tips: वजन कम करने के कॉम्पिटिशन में आजकल लोग अलग-अलग तरह की फऐंसी डाइट अपना रहे हैं जिनके अपने-अपने साइड इफेक्ट भी होते हैं. लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस के पति डॉक्टर श्रीराम नेने का मानना कुछ और ही है. डॉ. नेने अक्सर सोशल मीडिया पर हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी जानकारियां शेयर करते रहते हैं. उनका साफ तौर पर कहना है कि वजन कम करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप खाना-पीना छोड़ दें या फिर खुद को भूखा रखें.

फिटनेस का मतलब है एक ऐसी लाइफस्टाइल अपनाना, जो लंबे समय तक काम करे और भविष्य में शरीर को किसी परेशानी में न डाले. अब ऐसे में वजन कम करने के लिए क्या करें, इस बारे में डॉ. नेने ने बताया है.

शॉर्ट-टर्म गोल्स से बचें

डॉ. नेने का कहना है, आजकल अधिकतर लोग वजन घटाने के लिए काफी जल्दबाजी करते हैं, जैसे 30 दिन में 10 किलो वजन कम करने का लक्ष्य रखना या फिर 3 महीने में 20 किलो वेट लॉस आदि. ऐसे शॉर्ट-टर्म गोल्स अक्सर नुकसानदेह होते हैं.

वजन कम करने के लिए शरीर को धीरे-धीरे ढालना जरूरी है. आपका लक्ष्य हमेशा लॉन्ग-टर्म होना चाहिए न कि कोई क्रैश डाइट जो कुछ हफ्तों बाद ही दम तोड़ दे. वजन कम करने का सबसे बेहतर तरीका है अपनी कैलोरी पर नजर रखना.

अपनी भूख से रोजाना 200 से 400 कैलोरी कम खाना आपको 'कैलोरी डेफिसिट' में रखता है जो वजन घटाने का सबसे साइंटिफिक तरीका है.

Advertisement

क्या खाएं और क्या नहीं?

अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए डॉ. नेने बताते हैं कि पूरी तरह से कार्ब्स बंद कर देना समझदारी नहीं है क्योंकि इससे शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है और आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं. इसकी जगह आप कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का चुनाव करें.

डाइट में होल ग्रेन, नट्स और भरपूर प्रोटीन शामिल करें. यदि आप ट्रेवल कर रहे हैं या आपको बीच-बीच में छोटी भूख लगती है, तो अपने साथ मूंगफली जैसे हेल्दी स्नैक्स रख सकते हैं. जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना जरूरी है लेकिन कभी-कभार अपनी पसंद का खाना खाने में कोई बुराई नहीं है, बस कैलोरी का ध्यान रखें.

इन बातों का भी रखें ध्यान

वजन कम करने के लिए आप यदि कैलोरी डेफिसिट में रहेंगे तो जल्दी वजन कम होगा. हेल्दी डेफिसिट क्रिएट करने के लिए आप फिजिकल एक्टिविटी भी कर सकते हैं. जैसे, जिम जाना, स्विमिंग करना, रनिंग करना, साइकिलिंग करना आदि. लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि अपनी बॉडी को ओवर ट्रेन न करें. रिकवरी भी जरूरी है, वरना उसके भी नुकसान हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement