scorecardresearch
 

भारत में कहां पैदा होती हैं सबसे अधिक सब्जियां? क्यों हैं सेहत के लिए इतनी जरूरी

सब्जियां सेहत के लिए काफी जरूरी मानी जाती हैं क्योंकि ये फाइबर जो कि एक काफी जरूरी पोषक तत्व है, उसका मुख्य सोर्स होती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत के कौन से राज्य में सबसे अधिक सब्जियां पैदा होती हैं,

Advertisement
X
भारत के कुछ राज्यों में सब्जियों का प्रोडक्शन काफी अधिक है. (Photo: ITG)
भारत के कुछ राज्यों में सब्जियों का प्रोडक्शन काफी अधिक है. (Photo: ITG)

सब्जियां खाना हर किसी के लिए फायदेमंद होती हैं. इसका कारण है कि वे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट में भी हाई होती हैं. सालभर मौसम के हिसाब से लोग अलग-अलग तरह की सब्जियों का सेवन करते हैं ताकि उन्हें फायदे मिल सकें. सब्जियां तो सभी लोग खाते हैं तो इनका प्रोडक्शन भी काफी अधिक होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में सबसे अधिक सब्जियां कहां पैदा होती हैं? PIB की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया में फल और सब्जियों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है. 

2024-25 के दौरान देश में सब्जियों का उत्पादन 21.967 करोड़ टन था. दिलचस्प बात यह है कि इस उत्पादन में कुछ खास राज्यों का बड़ा हाथ है, जो पूरे देश की जरूरतों को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. तो आइए जानते हैं आखिर वो कौन से राज्य हैं, जहां सबसे अधिक सब्जियां पैदा होती हैं.

सब्जियों के उत्पादन ये राज्य आगे

पीआईबी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सब्जियों के उत्पादन की कमान मुख्य रूप से 5 राज्यों के हाथ में है. उत्तर प्रदेश इस सूची में सबसे ऊपर है. इसके बाद पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात का नंबर आता है. इन राज्यों की मिट्टी और अनुकूल मौसम ने इन्हें देश का 'वेजिटेबल हब' बना दिया है. यही कारण है कि आज भारतीय मंडियों में इन राज्यों से आने वाली सब्जियों की भरमार है.

Advertisement

फलों की पैदावार में ये राज्य आगे

सिर्फ सब्जियां ही नहीं, फलों के उत्पादन में भी भारत काफी आगे है. 2024-25 में फलों का कुल उत्पादन 11.451 करोड़ टन रहा. फलों की खेती के मामले में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र सबसे आगे हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु का नंबर आता है.

हरी सब्जी खाने के फायदे

न्यूट्रिशन का पावरहाउस: हरी सब्जियों में विटामिन A, C, K, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इनसे शरीर की एनर्जी और इम्युनिटी बढ़ती  है.

खून बढ़ाने में मदद: पालक, मैथी जैसी सब्जियों में आयरन अधिक होता है. इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और कमजोरी कम होती है.

हार्ट के लिए अच्छा: हरी सब्जियां कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती हैं जिससे हार्ट संबंधित बीमारियों का जोखिम होता है. 

आंखों के लिए फायदेमंद: हरी सब्जियों में विटामिन A मौजूद होता है जो आंखों की रोशनी को बेहतर करता है.

वजन कंट्रोल: हरी सब्जियों में कैलोरी की मात्रा काफी कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. फाइबर के कारण पेट भरा रहता है और वेट लॉस में मदद मिलती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement