scorecardresearch
 

शेरवानी में दूल्हा बने 'चाइनामैन', बारात में थिरके कैफ और चहल... वरमाला की पहली फोटो

भारतीय टीम के खिलाड़ी क्रिकेटर कुलदीप यादव आज शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी की पहली तस्वीर आ गई है जिसमें कुलदीप क्रीम कलर की शेरवानी और वंशिला लाल रंग के सुर्ख जोड़े में बेहद सुंदर लग रही हैं.

Advertisement
X
कुलदीप यादव की शादी की पहली तस्वीर सामने आई (Photo: ANI/Screengrab)
कुलदीप यादव की शादी की पहली तस्वीर सामने आई (Photo: ANI/Screengrab)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी की पहली तस्वीर आ गई है. शादी में कुलदीप क्रीम-गोल्डन कलर की शेरवानी और वंशिका ने लाल रंग का सुर्ख लहंगा पहना था जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं. 

शादी की पहली तस्वीर

शादी उत्तरखंड के मसूरी में द सवॉय होटल में हुई. इसमें बाबा बागेश्वर भी शामिल हुए. इसके अलावा शादी में क्रिकेट जगह की कई हस्तियां जैसे सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह शामिल हुए.

बारात में खुद कुलदीप यादव ने जमकर डांस किया. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने जिस मंडप में सात फेरे लिए हैं, उसे कोलकाता के खुशबूदार फूलों से सजाया गया है. इतना ही नहीं कुलदीप विटेंज कार में बारात लेकर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे. 

 

शुक्रवार को हुई कुलदीप वंश‍िका हल्दी की रस्म 
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म मसूरी शुक्रवार सुबह हुई और रात को संगीत और कॉकेटल पार्टी आयोजित की गई. वंशिका और कुलदीप की शादी के सभी कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आईं जिसमें वंशिका और कुलदीप की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement