scorecardresearch
 

Trendy Blouse Designs: स्वीटहार्ट से लेकर डोरी वाली डिजाइन तक, हर साड़ी पर खूब जचेंगे ये 7 ट्रेंडी ब्लाउज, पति भी होंगे इंप्रेस

Trendy Blouse Designs: करवा चौथ पर हर सुहागिन सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती है. इस मौके पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी-ब्लाउज ही पहनती हैं. इसलिए यहां हम आपको ब्लाउज के ट्रेंडी और नए डिजाइन्स बता रहे हैं जिसे पहनकर आप सबसे अलग दिख सकती हैं.

Advertisement
X
करवा चौथ के लिए बनाएं ये स्टाइलिश ब्लाउज (Photo: ITG)
करवा चौथ के लिए बनाएं ये स्टाइलिश ब्लाउज (Photo: ITG)

Trendy Blouse Designs: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं खूब सजती-संवरतीं हैं और चाहती हैं कि वो सबसे अलग नजर आएं. करवा चौथ पर सबसे ज्यादा महिलाएं साड़ी ही पहनती हैं. साड़ी चाहे प्लेन हो, शिफॉन की हो या फिर रॉयल बनारसी, साड़ी का पूरा ग्रेस सही ब्लाउज और उसकी डिजाइन पर टिका होता है. 

ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस बार साड़ी के साथ पुरानी डिजाइन के ब्लाउज की जगह नए तरह के ट्रेंडी डिजाइन्स वाले ब्लाउज पहनें. जो आपके लुक को पूरी तरह चेंज कर देंगे. 

करवाचौथ के लिए 7 खास ब्लाउज डिजाइन्स

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज
ये नेकलाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती. यह आपके कॉलरबोन को खूबसूरती से उभारती है और प्लेन व बनारसी दोनों तरह की साड़ियों पर बेहद ग्रेसफुल लगती है.

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज

डोरी वाली बैक नेकलाइन
ट्रेडिशनल और एथनिक लुक में जान डालने के लिए बैक पर स्टाइलिश लटकन वाली डोरी डिजाइन बेस्ट ऑप्शन है. यह आपके लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश भी बनाती है.

डोरी वाला ब्लाउज

 

पोटली बटन ब्लाउज
आजकल ब्लाउज की प्लैकेट या बैक पर पोटली बटंस का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. यह बनारसी या सिल्क साड़ियों को बेहद क्लासी और रिच लुक देता है.

Advertisement

 

पोटली स्टाइल ब्लाउज

वी-नेक विद पफ स्लीव्स
अगर आप अपने लुक में थोड़ा विंटेज और मॉडर्न टच चाहती हैं तो पफ स्लीव्स के साथ वी-नेक ब्लाउज चुनें. यह हर बॉडी टाइप पर फबता है और काफी रॉयल लगता है. हाल ही में आलिया भट्ट ने दुर्गा पूजा के मौके पर सिल्क साड़ी के साथ पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज ही पहना था.

पफ स्लीव्स ब्लाउज में आलिया भट्ट

डीप स्क्वायर नेक ब्लाउज
सिंपल प्लेन साड़ी के साथ डीप स्क्वायर नेक ब्लाउज बहुत ही सोबर और एलिगेंट लुक देता है. इसके साथ आप खूबसूरत चोकर नेकपीस कैरी कर सकती हैं.


 

डीप स्क्वायर नेक ब्लाउज

 

एम्ब्रॉयडर्ड बोट नेक ब्लाउज
भारी-भरकम बनारसी साड़ी के साथ फुल वर्क या ज़री एम्ब्रॉयडरी वाला बोट नेक ब्लाउज आपको एकदम रॉयल महारानी वाला लुक देता है. इसके साथ अलग से ज्वेलरी की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती.

बोट नेट डिजाइन

 

कट-आउट बैक डिजाइन
अगर आप अपने सिंपल लुक में थोड़ा सा मॉडर्न ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं तो बैक पर मिनिमल कट-आउट या जियोमेट्रिक शेप वाला ब्लाउज डिजाइन ट्राई करें.

कट-आउट बैक डिजाइन

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement