scorecardresearch
 

भयंकर गर्मी में ट्रेवल के बाद गैस और एसिडिटी से हैं परेशान? तुरंत आजमाएं करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट के बताए देसी तरीके

गर्मियों की छुट्टियों में बाहर का अनहेल्दी खाने से अक्सर डाइजेशन बिगड़ जाता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर ने वेकेशन के बाद गट हेल्थ को सुधारने के लिए 5 आसान देसी टिप्स शेयर किए हैं। इसमें ग्वार की सब्जी, मौसमी फल और हल्के वर्कआउट की मदद से आप कब्ज और ब्लोटिंग से राहत पा सकते हैं।

Advertisement
X
पेट को हेल्दी रखने के लिए हल्का खाना खाएं (PHOTO:ITG/AI)
पेट को हेल्दी रखने के लिए हल्का खाना खाएं (PHOTO:ITG/AI)

गर्मियों की छुट्टियों में लोग पहाड़ों में घूमने निकल पड़ते हैं और ऐसे में अक्सर वो अपने खाने-पीने पर कंट्रोल छोड़ देते हैं. बाहर का तला-भुना खाना, मीठा, कोल्ड ड्रिंक्स या फिर ज्यादा चाय-कॉफी अधिक खाने-पीने लगते हैं, जिसकी वजह से उनकी गट हेल्थ सबसे पहले नुकसान होता है. प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड पेट की सेहत को बिगाड़ सकते हैं. ऐसे में वेकेशन खत्म होने के बाद कब्ज, लूज मोशन, गैस और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं.

करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ आसान टिप्स शेयर किए, जिनकी हेल्प से बिना क्रैश डाइट या हैवी एक्सरसाइज के आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को फिर से हेल्दी बना सकते हैं.

रुजुता दिवाकर की इन टिप्स का रखें ध्यान

लंच में खाएं ग्वार की सब्जी

गर्मियों में ग्वार फली यानी क्लस्टर बीन्स पेट को आराम देने में मदद करती है. ग्वार की फली में फाइबर, अमीनो एसिड और विटामिन C जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ शरीर में एनर्जी भी बढ़ाते हैं. अगर छुट्टियों के बाद पेट भारी महसूस हो रहा है, तो हल्के मसालों में बनी ग्वार की सब्जी फायदेमंद हो सकती है.

धीरे-धीरे फिर शुरू करें वर्कआउट

कुछ लोग छुट्टियों में भर-भरकर खाने के बाद वहां से वापस आने के बाद जिम स्टार्ट कर देते हैं. जबकि वेकेशन के बाद तुरंत हैवी जिम या इंटेंस वर्कआउट शुरू नहीं करना चाहिए. बल्कि पहले कुछ दिनों तक हल्की एक्सरसाइज ही करना सही होता है.

Advertisement
  • सुबह-शाम वॉक
  • बेसिक योग
  • हल्की स्ट्रेचिंग
  • सिंपल वेट ट्रेनिंग

यह सभी एक्सरसाइज आपकी बॉडी को एक्टिव रखने से मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन दोनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

भूख लगे तो लोकल फल खाएं

ट्रेवल के दौरान भी जितना हो जंक फूड या पैकेट स्नैक्स की जगह मौसमी और लोकल फल खाएं. रुजुता ने शहतूत, अमरूद, नाशपाती और सफेद जामुन जैसे फलों को बेहतर ऑप्शन बताया है. इन फलों में फाइबर और पानी की मात्रा अच्छी होती है, जिससे पेट साफ रखने में मदद मिलती है.

ज्यादा पानी और देसी ड्रिंक्स पिएं

छुट्टियों के दौरान लोग अक्सर कम पानी और ज्यादा चाय-कॉफी पी लेते हैं. इससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है. ऐसे में रोजाना पर्याप्त पानी पीने के साथ आम पना, नींबू शरबत और छाछ जैसे देसी ड्रिंक्स लेना फायदेमंद हो सकता है. ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस करने में मदद करते हैं.

शाम के स्नैक में मिलेट्स शामिल करें

गर्मियों के दिनों अक्सर ही लोगों को कब्ज और लूज मोशन जैसी समस्या हो जाती है, तो शाम 4 से 6 बजे के बीच मिलेट्स से बनी चीजें खाएं.जैसे, रागी डोसा,मिलेट उपमा और दही के साथ बाजरे या ज्वार की डिशेज खाना सही होता है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement