scorecardresearch
 

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में बेदाग और ग्लोइंग स्किन चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए 8 आसान तरीके

Summer Glowing Skin Tips: गर्मियों में चेहरे की चमक खोने लगती है और तेज धूप और पसीने की वजह से कई त्वचा से जुड़ी समस्या होने लगती है. समर सीजन में अपनी स्किन की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि सही देखभाल ही आपकी स्किन की चमक को बनाएं रखती है. ऐसे में

Advertisement
X
सैलिसिलिक एसिड क्लींजर का स्किन के लिए अच्छा होता है. (PHOTO:ITG)
सैलिसिलिक एसिड क्लींजर का स्किन के लिए अच्छा होता है. (PHOTO:ITG)

Summer Glowing Skin Tips: गर्मी का मौसम आते ही स्किन डल होने लगती है और चेहरे पर दाग-धब्बे भी बढ़ जाते हैं. गर्मियों के दिनों में त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि तेज धूप, पसीने, धूल-मिट्टी की वजह से स्किन की समस्या बढ़ जाती हैं. सोशल मीडिया पर मीम्स में कहते हैं कि भारतीय गर्मी नौसिखियों के लिए नहीं है, चिलचिलाती गर्मी में त्वचा की देखभाल के मामले में यह बात और भी सच साबित होती है. 

पसीना और ऑयल बढ़ने से कई समस्याएं होने लगती हैं और टैनिंग अधिक देखने को मिलती है. सनस्क्रीम लगाने से स्किन को इससे प्रोटेक्ट किया जाता है, लेकिन स्किन को यह हेल्दी रखने के लिए काफी नहीं है. अगर गर्मियों में आप भी बेदाग और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो अहमदाबाद स्थित बोर्ड-सर्टिफाइड स्किन एक्सपर्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सुरभि बलानी ने 8 आसान तरीके बताए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप गर्मियों में अपनी स्किन की चमक खोने से बचा सकते है. 

कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सुरभि बलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इन आठ आसान तरीकों के बारे में बताया है, जो गर्मियों के दिनों में आपकी स्किन की अच्छे से देखभाल में आपकी मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह आठ आसान तरीके कौन-से हैं.  

Advertisement

 नहाते समय सैलिसिलिक एसिड क्लींजर

गर्मियों में पसीना और तेल शरीर से ज्यादा निकलता है, जिससे पोर्स जल्दी बंद हो जाते हैं. ऐसे में सैलिसिलिक एसिड वाला क्लींजर इस्तेमाल करने से स्किन की गहराई से सफाई होती है और बॉडी एक्ने कम होते हैं.

एंटी-डैंड्रफ शैंपू का बॉडी वॉश की तरह इस्तेमाल

गर्मियों में कुछ लोगों की पीठ पर पिंपल्स या फंगल एक्ने हो जाते हैं, ऐसे लोग एंटी-डैंड्रफ शैंपू को बॉडी वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते है, क्योंकि यह समस्या की जड़ पर काम करता है.

सुबह करें नायसिनामाइड का यूज

गर्मी में धूप की वजह से स्किन लाल हो जाती है और ऑयली भी लगती है. इसे कम करने के लिए सुबह के स्किन केयर रूटीन में नायसिनामाइड का इस्तेमाल करना सही होता है. यह ऑयल कंट्रोल करता है और रेडनेस को भी कम करने में मदद करता है और स्किन बैलेंस रहती है.

ब्लॉटिंग पेपर से साफ करें चेहरा 

गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है जिसकी वजह से लोग बार अपने फेस को वॉश करते हैं. मगर वो लोग इस बात से अनजान हैं कि बार-बार चेहरा धोने से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है. इसलिए फेस वॉश की जगह ब्लॉटिंग पेपर से अपना चेहरा साफ करें, इससे एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा और स्किन ड्राई भी नहीं होगी.

Advertisement

स्विमिंग के बाद लगाएं सेरामाइड लोशन

गर्मियों में लोग खूब पूल पार्टी करते हैं और वॉटर पार्क जाते हैं, ताकि उनको गर्मी से राहत मिल सके. मगर कुछ देर का मजा आपका स्किन के लिए सजा बन जाता है क्योंकि स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन होता है, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए नहाने के बाद सेरामाइड वाला लोशन लगाएं, जिससे स्किन की नमी बनी रहती है और स्किन रिपेयर होती है.

सनस्क्रीन स्प्रे का इस्तेमाल

गर्मी में सनस्क्रीन बार-बार लगाना बहुत जरूरी है, वरना स्किन पर टैनिंग हो जाती है. इसके लिए आप सनस्क्रीन स्प्रे या मिस्ट का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसे मेकअप के ऊपर भी आसानी से लगा सकते हैं.

बेंजोयल पेरोक्साइड वॉश

पसीने की वजह से गर्मियों के दौरान शरीर में बदबू और पिंपल्स हो सकते हैं. बेंजोयल पेरोक्साइड वॉश बैक्टीरिया को खत्म करता है और खासकर अंडरआर्म्स और पीठ के पिंपल्स को कम करता है, इसलिए इस गर्मी इसे जरूर लगाएं.

UPF कपड़े पहनें

आखिरी और सबसे जरूरी बात यह है कि चेहरे को बचाने के लिए तो हम लोग सनस्क्रीन लगा लेते हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में धूप से बचने के लिए UPF वाले हल्के कपड़े, जैकेट या स्लीव्स भी पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए, ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement