scorecardresearch
 

How to reuse expired lipstick: कूड़े में न फेंकें पुरानी और एक्सपायर्ड लिपस्टिक, इन पांच तरीकों से करें रियूज

How to reuse old and expired lipstick: अगर आपकी लिपस्टिक भी रखे-रखे एक्सपायर्ड हो गई है तो उसे कचरे में फेंकने के बजाय आप रियूज भी कर सकते हैं. यहां हम आपको लिपस्टिक को रियूज करने के ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
X
एक्सपायर हो चुकी लिपस्टिक का ऐसे करें यूज (Photo: ITG)
एक्सपायर हो चुकी लिपस्टिक का ऐसे करें यूज (Photo: ITG)

How to reuse old and expired lipstick: अक्सर हमारे मेकअप कलेक्शन में ऐसी कई लिपस्टिक होती हैं जो या तो टूट जाती हैं या फिर अपनी एक्सपायरी डेट पार कर लेती हैं. महंगी और पसंदीदा शेड की लिपस्टिक को कूड़ेदान में फेंकना वाकई काफी तकलीफदेह होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेकअप एक्सपर्ट्स और क्रिएटिव लोग इन एक्सपायर्ड लिपस्टिक्स का इस्तेमाल कई शानदार तरीकों से करते हैं. 

फेंके नहीं काम में लाएं बेकार हो चुकी लिपस्टिक

लिपस्टिक सिर्फ होठों की रंगत बढ़ाने के ही काम नहीं आती बल्कि इसके पिगमेंट्स को आप अपनी स्किन केयर और घर की सजावट में भी शामिल कर सकते हैं. बस थोड़ी सी सावधानी और सही ट्रिक के साथ आप इन बेकार समझी जाने वाली चीजों को दोबारा उपयोगी बना सकते हैं. इससे न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे बल्कि पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचेगा. आइए जानते हैं कि पुरानी लिपस्टिक के साथ आप क्या-क्या कमाल कर सकते हैं.

लिपस्टिक को रियूज करने की ट्रिक्स
कस्टमाइज्ड लिप बाम: अगर लिपस्टिक एक्सपायर नहीं हुई है पर टूट गई है तो इसे वैसलीन या नारियल तेल के साथ पिघलाकर एक खाली डिब्बी में भर लें. बस आपका कलरफुल लिप बाम तैयार है.

क्रीम ब्लश: हल्के गुलाबी या पीच शेड वाली लिपस्टिक को मॉइस्चराइजर के साथ मिलाकर गालों पर ब्लश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

कलर करेक्टर: डार्क सर्कल छुपाने के लिए ऑरेंज या रेड लिपस्टिक को कंसीलर के नीचे बेस की तरह इस्तेमाल करें. यह प्रोफेशनल मेकअप लुक देता है.

जूतों की चमक: अगर भूरे या गहरे रंग की लिपस्टिक एक्सपायर हो गई है तो इसका इस्तेमाल सैंडल या जूतों के स्कफ मार्क्स (निशान) को छुपाने के लिए किया जा सकता है.

आर्ट और पेंटिंग: बच्चों के लिए या खुद के आर्ट प्रोजेक्ट्स में वैक्स और पिगमेंट से भरपूर लिपस्टिक का उपयोग ऑयल पेस्टल के विकल्प के रूप में किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement