scorecardresearch
 

दूसरे धर्म में शादी-तलाक, विवादित रही बादशाह की लव लाइफ, कहां है बेटी?

रैपर-सिंगर बादशाह की शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरें सामने आई हैं. उनकी पत्नी ईशा रिखी और सासू मां ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं, जिससे तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं.

Advertisement
X
मुश्किल में बादशाह की शादी (Credit: Instagram/isharikhi)
मुश्किल में बादशाह की शादी (Credit: Instagram/isharikhi)

रैपर-सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी सुर्खियों में है. चर्चा है कि बादशाह की शादीशुदा लाइफ मुश्किलों में है. उनकी पत्नी ईशा रिखी सोशल मीडिया पर लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं. पत्नी के बाद बादशाह की सासू मां ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका तलाक होने वाला है. विवादों के बीच बादशाह सब पर अब तक चुप्पी बनाए हुए हैं. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब बादशाह की पर्सनल लाइफ पर हेडलाइंस बन रही हैं. इससे पहले भी कई बार उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में रही है. 

टूटी पहली शादी 
बादशाह ने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी. शादी के 8 साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और 2020 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. बादशाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अलग होना उनकी बेटी की सेहत और भलाई के लिए जरूरी था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह की बेटी जेसीमी अपनी मां जैस्मीन मसीह के साथ लंदन में रहती है. बादशाह और जैस्मीन मिलकर उसकी को-पेरेंटिंग कर रहे हैं

रचाई दूसरी शादी 
तलाक के 6 साल बाद सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी की वेडिंग फोटोज वायरल हुईं. पहले लोगों ने सोचा कि शायद ये किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा. पर ईशा ने कंफर्म किया कि वो और बादशाह शादी कर चुके हैं. ईशा ने सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक फोटोज भी शेयर की थीं. दोनों की शादी को अभी चार महीने हुए थे और तलाक की खबरें सामने आने लगीं. 

Advertisement

जुलाई 2026 में ईशा और उनकी मां की क्रिप्टिक पोस्ट्स के बाद दोनों के रिश्ते में दरार की बातें फिर से शुरू हो गईं हैं. ईशा से शादी से पहले बादशाह का नाम पाकिस्तानी हसीना हानिया आमिर संग जोड़ा जा रहा था. दोनों को दुबई में साथ में स्पॉट किया गया. हालांकि, कभी दोनों ने डेटिंग की खबरों को कुबूला नहीं. हानिया से पहले बादशाह का नाम मृणाल ठाकुर संग भी जुड़ा था, लेकिन एक्ट्रेस ने इन खबरों को बकवास बताया. 

अब देखते हैं कि बादशाह दूसरे तलाक की खबरों पर कब और किस तरह रिएक्ट करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement