Beetroot Paneer Paratha: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ स्वादिष्ट, हेल्दी और देखने में भी खास मिल जाए, तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है. रोज-रोज आलू, गोभी या मूली के पराठे खाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं. मास्टरशेफ संजीव कपूर ने चुकंदर से बनने वाला इतना टेस्टी पराठे की रेसिपी बताई है कि आपके बच्चे भी उसे खाने में आनाकानी नहीं करेंगे. ये बच्चों को चुकंदर खिलाने का बहुत ही बेहतरीन तरीका है, जो आपके काफी काम आ सकता है. ऊपर से जब इसमें मसालेदार पनीर की स्टफिंग भर दी जाए, तो स्वाद ऐसा आता है कि बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाएंगे.
संजीव कपूर की ये बीटरूट पनीर पराठा रेसिपी स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. चुकंदर की वजह से पराठे को खूबसूरत गुलाबी रंग मिलता है, जबकि अंदर की मसालेदार पनीर स्टफिंग इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. बच्चों के टिफिन से लेकर वीकेंड ब्रेकफास्ट तक, ये पराठा हर किसी को पसंद आ सकता है. इसे बनाना भी काफी आसान है. चलिए जानते हैं रेसिपी.
बीटरूट पनीर पराठा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
आटा तैयार करने के लिए
पनीर की स्टफिंग के लिए
बनाने का तरीका:
1. बीटरूट पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक, अजवाइन, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच हरा धनिया और 2 छोटे चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2. इन्हें अच्छे से मिलाने के बाद इसमें आधा कप चुकंदर की प्यूरी डालें. जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंध लें. आटे पर बचा हुआ 1 छोटा चम्मच घी लगाकर इसे अच्छी तरह मसलें. अब आटे को ढककर 5 से 10 मिनट के लिए रख दें.
3. इसके बाद एक दूसरे बाउल में मैश या कद्दूकस किया हुआ पनीर लें. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, चाट मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें.
4. अब इसमें हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपकी चटपटी पनीर स्टफिंग तैयार है.
5. अब तैयार आटे को तोड़कर लोइयां बना लें. एक लोई को थोड़ा बेलें और उसके बीच में पनीर की स्टफिंग रखें. इसके बाद आटे के किनारों को चारों तरफ से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बंद कर दें. इसे हल्के हाथों से गोल करें और सूखा आटा लगाकर पराठे की तरह बेल लें.
6. तवा गर्म करें और उस पर बेला हुआ पराठा डाल दें. जब एक तरफ से हल्का सिक जाए, तो इसे पलट दें. अब दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा घी लगाकर पराठे को मीडियम आंच पर सेंकें. पराठे को तब तक सेंके जब तक ये अच्छी तरह सिककर हल्का क्रिस्पी न हो जाए.
7. पराठा तैयार होने के बाद इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और गरमा-गरम दही, मक्खन या हरी चटनी के साथ परोसें.
8. चुकंदर पराठे को खूबसूरत गुलाबी रंग देने के साथ-साथ इसमें फाइबर और कई पोषक तत्व भी जोड़ता है. वहीं पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. यानी ये रेसिपी बच्चों के लिए स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है.