scorecardresearch
 

Shaljam Ka Achar: आम-नींबू छोड़िए! अब घर में बनाकर खाएं ताजी शलजम का चटपटा और टेस्टी अचार, सरसों और राई से बढ़ेगा स्वाद

How To Make Turnip Pickle: अगर आप भी खाने के साथ रोजाना अचार खाने वाले लोगों में शामिल हैं तो फिर हर बार आम, नींबू या मिर्च का अचार क्यों. इस बार घर पर एक दम अलग और चटपटे स्वाद वाला शलजम का अचार ट्राई करें. इसका स्वाद आपको बाकी सारे अचार भूलने पर मजबूर कर देगा.

Advertisement
X
शरजम का अचार (Photo: ITG)
शरजम का अचार (Photo: ITG)

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी, गुलाबी और रसीली शलजम मिलने लगती है. अक्सर लोग शलजम की सादी सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं लेकिन अगर आप आम या नींबू का पुराना अचार छोड़कर सरसों और राई के मसालों वाला शलजम का चटपटा अचार बनाएं तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा.

शलजम में राई, कुटी हुई पीली सरसों, सौंफ, हींग और सरसों का तेल मिलाकर जब मैरीनेट किया जाता है, तो राई का खट्टापन शलजम के हल्के मीठे और कसैले स्वाद को एकदम लाजवाब बना देता है. यह अचार न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाता है, बल्कि सर्दियों में पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

सामग्री:

500 ग्राम ताजी शलजम (छीलकर लंबे-पतले टुकड़ों में कटी हुई)

1/2 कप सरसों का तेल (धुआं उठने तक गर्म करके ठंडा किया हुआ)

2 बड़े चम्मच पीली या काली राई (दरदरी पिसी हुई)

1 बड़ा चम्मच पीली सरसों (दरदरी पिसी हुई)

1 बड़ा चम्मच सौंफ (दरदरी पिसी हुई)

1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना (दरदरा पिसा हुआ)

1/2 छोटा चम्मच हींग

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (या कश्मीरी लाल मिर्च)

Advertisement

1 इंच अदरक और 4-5 हरी मिर्च (लंबे टुकड़ों में कटी हुई)

स्वादानुसार नमक और 1 बड़ा चम्मच सिरका (ऑप्शनल, शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए)

बनाने का तरीका

कटे हुए शलजम को उबलते पानी में सिर्फ 2-3 मिनट के लिए डालें. फिर छानकर सूती कपड़े पर 1-2 घंटे धूप या पंखे की हवा में पूरी तरह सुखा लें (पानी की नमी बिल्कुल नहीं रहनी चाहिए).

एक बाउल में दरदरी राई, पीली सरसों, सौंफ, मेथी दाना, हींग, हल्दी, लाल मिर्च और नमक को आपस में मिलाएं.

सूखे हुए शलजम के टुकड़ों में कटी अदरक, हरी मिर्च और तैयार किया हुआ मसाला मिलाएं.

अब गुनगुना गर्म किया हुआ सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि शलजम पर मसालों की अच्छी कोटिंग हो जाए.

अचार को कांच के साफ और सूखे जार में भरें. 2-3 दिन धूप में रखने पर राई का खट्टापन इसमें अच्छी तरह रच-बस जाएगा. तैयार है आपका चटपटा शलजम का अचार!

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement