scorecardresearch
 

Sabudana kheer: न चिपकेगी, न फटेगी, व्रत में पहली बार साबूदाना की खीर बनाने वाले अपनाएं ये ट्रिक, फूलेगा हर दाना

Sabudana kheer: सावन के सोमवार व्रत शुरू होने वाले हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बार मखाने से हटकर साबूदाना की खीर ट्राई करने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान और परफेक्ट रेसिपी बता रहे हैं. साबूदाना काफी चिपचिपा होता है इसलिए इसकी खीर बनाने में आपको कुछ जरूरी टेक्निक फॉलो करनी होंगी.

Advertisement
X
साबूदाना खीर (Photo: ITG)
साबूदाना खीर (Photo: ITG)

सावन के पावन महीने में व्रत के दौरान साबूदाना खाना सभी को पसंद होता है और जब बात मीठे की हो तो साबूदाना की खीर का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि पहली बार बनाने पर साबूदाना या तो कढ़ाई में चिपक जाता है या फिर दूध फट जाता है और दाने अलग-अलग बिखर जाते हैं. अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान रहते हैं तो कुछ खास ट्रिक्स को अपनाकर पहली बार में ही एकदम परफेक्ट, मलाईदार और दानेदार साबूदाना की खीर बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने के आसान और अचूक तरीके.

सामग्री (Ingredients)
साबूदाना: आधा कप (अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे भिगोया हुआ)

दूध: 1 लीटर (फुल क्रीम)

चीनी: आधा कप (स्वादानुसार)

ड्राई फ्रूट्स: 2 बड़े चम्मच (कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता)

हरी इलायची पाउडर: आधा चम्मच

केसर के धागे: 8-10 (दूध में भिगोए हुए)

शुद्ध घी: 1 छोटा चम्मच

बनाने की विधि 
एक भारी तले की कढ़ाई या पतीले में थोड़ा सा घी लगाकर 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालें और मध्यम आंच पर उबालने के लिए रख दें. जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे 5-7 मिनट तक पकने दें ताकि दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए.

अब इसमें अच्छी तरह भीगा हुआ और खिला-खिला साबूदाना डालें. इसे करछी से लगातार चलाते रहें ताकि साबूदाना बर्तन की तली में न बैठे.

धीमी आंच पर खीर को तब तक पकाएं जब तक साबूदाना पूरी तरह पारदर्शी न हो जाए और तैरकर ऊपर न आ जाए.

Advertisement

जब साबूदाना अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें चीनी और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें. साथ ही केसर वाला दूध भी डाल दें.

अंत में हरी इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट और पकने के बाद गैस बंद कर दें. ठंडी होने पर यह और अधिक मलाईदार हो जाएगी.

तैयार है एकदम मलाईदार और खिली-खिली साबूदाना की खीर. इसे व्रत में गरमा-गरम या फ्रिज में ठंडी करके परोसें.

परफेक्ट खीर बनाने की खास ट्रिक्स 
साबूदाना धोने का सही तरीका: साबूदाना को पकाने से पहले 2-3 बार साफ पानी से तब तक धोएं जब तक उसका सारा स्टार्च निकल न जाए. इससे साबूदाना आपस में चिपकता नहीं है.

भिगोने का माप: आधे कप साबूदाना के लिए केवल एक चौथाई कप पानी डालकर ही भिगोएं. साबूदाना पानी को पूरी तरह सोख लेगा और खिले-खिले दाने रहेंगे.

कढ़ाई में घी लगाएं: दूध उबालने या खीर बनाने से पहले भारी तले के बर्तन में 1 छोटा चम्मच घी चारों तरफ फैला दें. इससे दूध और साबूदाना नीचे तले में बिल्कुल नहीं चिपकेगा.

दूध फटने से बचाएं: साबूदाना मिलाने से पहले दूध को अच्छी तरह गाढ़ा कर लें. हमेशा उबलते हुए दूध में ही भिगोया हुआ साबूदाना डालें और कच्चा दूध या ठंडा दूध इस्तेमाल करने से बचें जिससे दूध कभी नहीं फटेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement