scorecardresearch
 

Makki Methi Dhokla Recipe: बिना बेसन नाश्ते में बनाएं मक्की-मेथी ढोकला, साथ में परोसें राजस्थानी खट्टा, जानें बनाने का आसान तरीका

गुजराती डिशेज का नाम आते ही सबसे पहले लोगों की जुबान पर ढोकला ही आता है, आपने बाजार से खरीदकर बेसन का ढोकला तो हजार बार खाया होगा. मगर क्या आपने कभी राजस्थानी स्टाइल मक्की और मेथी के ढोकले खाए हैं, जिनको बेसन की कढ़ी के साथ परोसा जाता है, आइए आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
X
ढोकला बहुत लाइट और हेल्दी डिश है. (PHOTO:AI)
ढोकला बहुत लाइट और हेल्दी डिश है. (PHOTO:AI)

Makki Methi Dhokla Recipe: महलों और वीर गाथाओं के अलावा राजस्थान अपने खाने लोगों को अपनी तरफ खींचता है. राजस्थानी खाना अपने देसी स्वाद और अनोखी रेसिपीज के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां की रसोई में ऐसे कई पारंपरिक डिशेज बनाई जाती हैं, जिनका स्वाद बेहद खास होता है. अगर आप नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो राजस्थान के पारंपरिक मक्की और मेथी के ढोकले बना सकते हैं. वैसे तो ढोकला गुजराती डिश है, लेकिन राजस्थान में इसे बिना बेसन के बनाया जाता है और बेसन की कढ़ी के साथ परोसा जाता है. 

बिना बेसन से बनने वाले यह स्वीटकोर्न और मेथी ढोकला बहुत लाजवाब होते हैं और इनको चटपटे खट्टे के साथ परोसा जाता है. यह रेसिपी स्वाद में बेमिसाल होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है. अगर आप भी अपने बच्चों को नाश्ते में कुछ टेस्टी देना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम बेस्ट है. आइए जानते हैं कि इसे बनाने का आसान तरीका.

मक्की और मेथी के ढोकले बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मक्की का आटा
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप बारीक कटी हुई ताजी मेथी
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • जरूरत के अनुसार पानी

मक्की-मेथी के ढोकले बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्की का आटा यानी मैदा और गेहूं का आटा डालें. इसमें बारीक कटी हुई मेथी, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को करीब 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि मेथी का स्वाद अच्छी तरह आटे में मिल जाए.
  3. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हल्का दबा दें. आप चाहें तो इन्हें मोटे गोल शेप में भी तैयार कर सकते हैं.
  4. अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर जाली या स्टीमर रखें. तैयार ढोकलों को स्टीमर में रखकर ढक दें और मिडियम गैस पर करीब 15 से 20 मिनट तक स्टीम में पकाएं.
  5. ढोकले पक गए हैं या नहीं, यह चेक करने के लिए उनमें चाकू या टूथपिक डालकर देखें. अगर वह साफ निकल आए, तो ढोकले तैयार हैं. इन्हें थोड़ा ठंडा होने दें और फिर टुकड़ों में काट लें.

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट राजस्थानी खट्टा 

Advertisement

मक्की और मेथी से बने ढोकला को राजस्थानी खट्टा के साथ परोसा जाता है और उसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है. आइए जानते हैं कि राजस्थानी खट्टा कैसे बनाते हैं. 

खट्टा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप छाछ
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1-2 हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच राई
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • 8-10 करी पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच तेल

खट्टा बनाने का सिंपल तरीका

  1. सबसे पहले एक बर्तन में छाछ और बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि इसमें गांठें न रहें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिला दें.
  2. एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई और जीरा डालें. जब तड़का चटकने लगे, तो हींग, हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर भूनें.
  3. अब इसमें तैयार छाछ-बेसन का मिक्सर डालें और लगातार चलाते रहें. इसे मिडियम आंच पर कुछ मिनट पकाएं. जब खट्टा थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  4. अब गरमागरम मक्की-मेथी के ढोकलों को खट्टे के साथ परोसें. ऊपर से थोड़ा देसी घी डालकर खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

प्रो टिप:

  • मक्की के आटे के साथ थोड़ा गेहूं का आटा मिलाने से ढोकले आसानी से बंधते हैं.
  • मेथी को बारीक काटकर डालें, इससे स्वाद और खुशबू बेहतर आती है.
  • आटा बहुत ज्यादा नरम न गूंथें.
  • ढोकलों को अच्छी तरह भाप में पकाना जरूरी है.
  • खट्टा बनाते समय छाछ को लगातार चलाते रहें, वरना उसमें गांठें पड़ सकती हैं.
     

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement