scorecardresearch
 

How to Make Mint Orange sharbat: How to Make Mint Orange sharbat: गर्मी की होगी छुट्टी, रोज बनाकर पिएं संतरे और पुदीने का जुगलबंदी शरबत

How to Make Mint Orange sharbat: गर्मी में हमेशा कुछ न कुछ ठंडा पीने का मन करता है. अगर आप भी रोज वही नींबू पानी पीकर बोर हो गए हैं तो संतरे का शरबत आपके लिए टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है. यहां हम आपको संतरे-पुदीना का ठंडा-ठंडा शरबत बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
संतरे का शरबत (Photo: ITG)
संतरे का शरबत (Photo: ITG)

How to Make Mint Orange sharbat: गर्मियों में हर कोई ऐसी चीजों की तलाश में रहता है जो शरीर को तुरंत ठंडक और एनर्जी दे सकें. ऐसे में संतरा एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है. पानी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर संतरा न सिर्फ पेट को ठंडा रखता है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन-C हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है.

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं खट्टे-मीठे और रसीले संतरों से बनने वाले एक बेहद रिफ्रेशिंग शरबत की रेसिपी. बाजार में मिलने वाले रेडीमेड और प्रिजर्वेटिव्स वाले ऑरेंज ड्रिंक्स की तुलना में यह होममेड शरबत बेहद शुद्ध, बजट-फ्रेंडली और सेहतमंद है. इसे पीते ही आपकी दिनभर की थकान मिनटों में गायब हो जाएगी. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

सामग्री
ताजा संतरा : 4 से 5 बड़े आकार के

चीनी या पिसी हुई मिश्री: 4-5 चम्मच (स्वादानुसार)

ताजा पुदीना पत्ती: 8-10 (क्रश की हुई)

काला नमक: 1/2 छोटा चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच

नींबू का रस: 1 चम्मच (संतरे के मीठेपन को बैलेंस करने के लिए)

बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार

ठंडा पानी या सोडा वाटर: 2 गिलास

बनाने का तरीका
सबसे पहले संतरों को छील लें और उनकी कलियों को अलग कर लें. अब इनके बीज और सफेद रेशे अच्छी तरह निकाल दें ताकि शरबत में कड़वाहट न आए. अब जूसर की मदद से या मिक्सी में हल्का ब्लेंड करके फ्रेश ऑरेंज जूस निकाल लें और इसे छलनी से छान लें.

Advertisement

एक बड़े बर्तन या जग में निकले हुए संतरे के जूस को डालें. अब इसमें चीनी या पिसी हुई मिश्री, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं. चम्मच की मदद से इसे तब तक चलाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.

शरबत को और ज्यादा रिफ्रेशिंग बनाने के लिए इसमें हाथों से क्रश की हुई (या कुचली हुई) ताजी पुदीने की पत्तियां डालें. पुदीने और संतरे का कॉम्बिनेशन इस शरबत के स्वाद को दोगुना कर देता है.

अब गिलासों में ढेर सारे बर्फ के टुकड़े डालें. तैयार किए गए संतरे के मिश्रण को आधा गिलास भरें और ऊपर से एकदम ठंडा पानी या सोडा वाटर मिलाएं. संतरे की स्लाइस और पुदीने की पत्ती से गार्निश करके एकदम चिल्ड सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement