scorecardresearch
 

How to Make Batata Vada: समोसे-पकौड़े खाकर हो गए बोर? अब ट्राई करें मुंबई का मशहूर बटाटा वड़ा, स्वाद और खुशबू ऐसी कि लोग पूछेंगे रेसिपी

How to Make Batata Vada: अगर आपको भी शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाना पसंद है लेकिन समोसे या पकौड़े खाकर आपका मन भर गया है तो यहां हम आपको मुंबई के फेमस बटाटा वड़ा की रेसिपी बता रहे हैं. आलू और मसाले से भरपूर बेसन के ये वड़े खाने में टेस्टी होेने के साथ ही बनाने में भी आसान है.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं बटाटा वड़ा (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं बटाटा वड़ा (Photo: ITG)

How to Make Batata Vada: जब भी शाम की चाय के साथ कुछ तीखा और चटपटा खाने का मन करता है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले समोसे या प्याज के पकौड़े ही आते हैं. लेकिन बार-बार एक ही जैसा नाश्ता खाकर हर कोई बोर हो जाता है. अगर आप इस बार अपनी शाम की चाय को कुछ अलग और खास ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो मायानगरी मुंबई का रुख करें. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मुंबई की जान और वहां का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड आलू बटाटा वड़ा.

बेसन के कुरकुरे घोल में लिपटे और उबले आलू के तीखे-चटपटे मसाले से बने ये वड़े स्वाद और खुशबू में इतने बेमिसाल होते हैं कि इनकी महक मात्र से ही मुंह में पानी आ जाता है. इसे फ्राइड हरी मिर्च और सूखी लहसुन की चटनी के साथ परोसें, खाने वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

बटाटा वड़ा का असली स्वाद उसके आलू के मसाले में छुपे कढ़ी पत्ते, अदरक-लहसुन के पेस्ट और राई के तड़के से आता है. बेसन का घोल न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला, ताकि वड़ों पर एक परफेक्ट कोटिंग आ सके.

सामग्री:
उबले आलू: 4-5 (मैश किए हुए)

बेसन: 1.5 कप

राई (ससों के दाने): 1 छोटा चम्मच

कढ़ी पत्ता: 8-10

अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट: 1.5 बड़े चम्मच (तीखापन आप अपने अनुसार रख सकते हैं)

Advertisement

हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

हींग: एक चुटकी

बेकिंग सोडा (मीठा सोडा): एक चुटकी (ऑप्शनल, बेसन को फुलाने के लिए)

नमक: स्वादानुसार

तेल: तलने के लिए

बनाने की विधि:
एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें. तेल गरम होने पर राई, हींग और कढ़ी पत्ता डालकर चटकाएं. अब इसमें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें.

इसके बाद हल्दी पाउडर और मैश किए हुए उबले आलू डालें. स्वादानुसार नमक और फ्रेश हरा धनिया मिलाकर सब कुछ अच्छी तरह मिक्स कर लें. गैस बंद करें और मसाले को ठंडा होने दें.

ठंडा होने पर इसके गोल-गोल नींबू के आकार के वड़े (बॉल्स) बना लें.

एक बाउल में बेसन लें. इसमें थोड़ी सी हल्दी, नमक, एक चुटकी हींग और जरूरत के अनुसार पानी डालकर एक स्मूथ और गाढ़ा घोल (बेटर) तैयार कर लें. आखिर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर मिला लें.

कड़ाही में तेल गरम करें. अब तैयार आलू की बॉल्स को बेसन के घोल में डुबोकर अच्छी तरह कोट करें और धीरे से गरम तेल में डालते जाएं.

गैस की आंच को मध्यम रखें और वड़ों को अलट-पलट कर चारों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.

तैयार गरमागरम बटाटा वड़ा को टिशू पेपर पर निकालें. इसे तली हुई हरी मिर्च, तीखी लहसुन की चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement