शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. तारक मेहता शो के 18 साल पूरे हुए थे. इस खास मौके पर हॉलीवुड से स्पाइडरमैन की एंट्री हुई, जिसने शो में बापूजी यानी अमित भट्ट के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. कई लोगों के बीच ये मोमेंट वायरल हुआ.
वहीं रामायण फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कास्टिंग का बचाव किया. उन्होंने राम बने रणबीर का सपोर्ट किया. मगर साई के लिए कहा कि जब फिल्म सामने आएगी, वो तभी उनपर कमेंट कर पाएंगी.
'रामायण' का ट्रेलर देख हैरान हुए पाकिस्तानी, बजट ने उड़ाए होश, बोले- इतना पैसा कहां से आया?
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स ने रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की तारीफ की है और इसके VFX, विज़ुअल्स, म्यूजिक और यश व साई पल्लवी की परफॉर्मेंस पर रिएक्शन दिया है.
हॉलीवुड से 'तारक मेहता' के सेट पर पहुंचा स्पाइडरमैन, चंपकलाल के छुए पैर, जेठालाल बोले- संस्कारी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 18 साल पूरे कर चुका है. इस जश्न में हॉलीवुड के स्पाइडरमैन ने भी एंट्री की, जिसने शो के फैंस को खुश कर दिया. ये ट्रैक फैंस के बीच छा गया है.
हॉलीवुड में इंडियन TV फ्यूजन! स्पाइडरमैन में हुआ 'तारक मेहता' का जिक्र, जमकर ट्रोल हो रहा वायरल सीन
स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे का हिंदी वर्जन कई लोगों ने देखा, जिसके एक सीन में तारक मेहता शो के बाघा का जिक्र हो रहा है. ये सीन इंटरनेट पर काफी वायरल है, और इसी जमकर आलोचना भी हो रही है.
रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता बनीं दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 'एनिमल' करने वाला एक्टर 'राम' भी बन सकता है और साई पल्लवी सीता के रोल में शानदार काम करेंगी.
संभावना सेठ ने पुलिस स्टेशन में काटी रात, हाउस हेल्प की वजह से हुई परेशान! जानें क्या हुआ
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाल ही में पोस्ट कर बताया कि उनकी पूरी रात पुलिस स्टेशन में गुजरी. अब कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है.