Hemp Seeds Curry Leaves Chutney Powder: ऑफिस में काम के बीच आपको काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है, जो इसका एक कारण शरीर में ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंचना भी हो सकता है, जो बॉडी में आयरन की कमी के कारण होते हैं. शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन का उत्पादन घट जाता है जिससे एनिमिया होने के चांस बढ़ जाते हैं, इतना ही नहीं इसके कारण हेयरफॉल की समस्या भी होती है.
आजकल बालों के झड़ने से छोटी-बड़ी हर उम्र के जूझ रहे हैं, मगर लोग सिर्फ विटामिन और प्रोटीन से भरपूर चीजों को तो अपनी डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन सभी आयरन वाली चीजों को अनदेखा कर देते हैं. जबकि वो हमारे शरीर के लिए बेहद अहम माने जाते हैं, वैसे तो आयरन की कमी का इलाज सही डॉक्टरी सलाह से ही किया जाना चाहिए, लेकिन अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स को शामिल करने से बीमारियों को दूर रखने में काफी हद तक मदद मिल सकती है.
अगर आप अपनी डाइट में आयरन वाली चीजें शामिल करने का सबसे आसान तरीके की तलाश में हैं तो हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस कंटेंट क्रिएटर खुशी छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक भांग के बीज और करी पत्ते की चटनी की रेसिपी शेयर की है, जिसमें भरपूर मात्रा में आयरन होगा.
उनका कहना है कि भांग के बीज और करी पत्ते से बनी यह घर की बनी चटनी आयरन से भरपूर तत्वों, प्लांट प्रोटीन और हेल्दी फैट का मिक्सर है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने और रोजाना की एनर्जी में मददगार साबित हो सकती है. इस चटनी को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और इसके साथ ही यह बोरिंग दाल-चावल का भी स्वाद बढ़ा देगा. आइए आपको भांग के बीज और करी पत्ते की चटनी बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.
आयरन वाली चटनी बनाने के लिए सामग्री
चटनी बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले पैन को लो फ्लेम में गर्म करें और उसमें देसी घी डालें. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, राई,सूखी लाल मिर्च, चना दाल, करी पत्ते और भांग के बीज डालें.
इन सबको अच्छी तरह से रोस्ट कर लें, जैसे ही सारा मसाला गोल्डन हो जाए तो गैस बंद कर दें. गैस बंद करते ही पैन में गुड़ डालकर चलाते रहे, जब तक सारा गुड़ मिक्सर में अच्छी तरह से ना मिल जाए.
गुड़ के मिलने के बाद मिक्सर को साइड में ठंडा करने के लिए रख दीजिए और इसके ठंडा होने के बाद आप मिक्सी में दरदरा पीस लीजिए. इस चटनी पाउडर को आप एयरटाइट कंटेनर में रख दीजिए और 10 से 15 दिनों तक इसका इस्तेमाल कीजिए.
इस चटनी पाउडर का कैसे करें इस्तेमाल
इस चटनी पाउडर को आपका जब मन हो आप डोसा, इटली, सांभर या फिर देसी घी, चावल या किसी भी सब्जी के साथ दो चम्मच इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका जब मन को तब पानी मिलाकर चटनी की तरह पेस्ट बना सकते हैं, जिसका स्वाद किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा सकता है.