How to make Carrot Raita: अक्सर हम लंच और डिनर में बूंदी या खीरे का रायता ही खाते हैं. अगर आप अपनी साधारण सी दाल-रोटी या चावल को कुछ खास बनाना चाहते हैं तो गाजर का रायता एक बेहतरीन विकल्प है.
गाजर की हल्की मिठास और दही का खट्टापन मिलकर एक ऐसा फ्लेवर तैयार करते हैं जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. यह रायता न केवल विटामिन-A का अच्छा स्रोत है बल्कि पाचन के लिए भी रामबाण माना जाता है. इतना ही एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने की वजह से गाजर का रायता आपकी स्किन को भी सुंदर रखने में मदद करता है.
रायता बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
ताजा दही (फेंटा हुआ): 2 कप
गाजर (कद्दूकस की हुई): 1 कप
हरी मिर्च (बारीक कटी): 1-2
भुना जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच
काला नमक: ½ छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया: 1 बड़ा चम्मच
तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच तेल/घी, आधा चम्मच राई, और कढ़ी पत्ता
बनाने का तरीका
सबसे पहले गाजर को धोकर अच्छी तरह कद्दूकस कर लें.
अगर गाजर ज्यादा सख्त है तो आप इसे 2 मिनट के लिए भाप में पका या हल्का उबाल भी सकते हैं. हालांकि कच्ची गाजर का क्रंच ज्यादा अच्छा लगता है.
एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें.
अब दही में कद्दूकस की हुई गाजर, हरी मिर्च, काला नमक, जीरा पाउडर और हरा धनिया डालकर मिलाएं.
एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाएं. इस तड़के को रायते के ऊपर डालें.
तैयार है आपका लाजवाब गाजर का रायता! इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.