scorecardresearch
 

How to Make Bihari Thekua: बाजार की कुकीज छोड़िए, नाश्ते के लिए एक कप आटे से बनाएं खस्ता बिहारी ठेकुआ, सबको आएगा पसंद

How to Make Bihari Thekua: अगर आपको भी शाम के नाश्ते में चाय के साथ कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन करता है तो फिर आपको एक बार ठेकुआ जरूर ट्राई करना चाहिए. ये घर की ही चीजों से आसानी से बनाया जा सकता है और टेस्ट में ये महंगी कुकीज और नमकीन को भी फेल कर सकता है.

Advertisement
X
बिहार का फेमस ठेकुआ (Photo: ITG)
बिहार का फेमस ठेकुआ (Photo: ITG)

How to Make Bihari Thekua: सावन शुरू होने के साथ ही व्रत और त्योहारों की शुरुआत भी हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर में कुछ मीठा और नमकीन बनाना चाह रहे हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए और घर पर बिहार का फेमस ठेकुआ बनाइए. आमतौर पर यह छठ पूजा के अवसर पर प्रसाद के रूप में बनाया जाता है लेकिन इसके बेहतरीन स्वाद और लंबे समय तक सुरक्षित रहने की खूबी के कारण इसे कभी भी स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है. खास बात यह है कि बाजार की मिठाइयों से दूर आप इसे घर में मौजूद सिर्फ एक कप गेहूं के आटे और गुड़ से बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसकी खस्ता और क्रंची बाइट हर किसी को खूब पसंद आएगी. 

सामग्री (Ingredients)
गेहूं का आटा: 1 कप

गुड़: आधा कप (कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ)

पानी: 1/4 कप (गुड़ पिघलाने के लिए)

सौंफ: 1 छोटा चम्मच (स्वाद और खुशबू के लिए)

कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल (कोको पाउडर/बुरादा): 2 बड़े चम्मच

कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, किशमिश): 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)

शुद्ध घी या मोइन के लिए तेल: 2-3 बड़े चम्मच

तलने के लिए: घी या रिफाइंड तेल

बनाने की विधि 
एक बर्तन में आधा कप पानी और कटा हुआ गुड़ डालकर हल्की आंच पर तब तक गर्म करें जब तक गुड़ पूरी तरह पानी में घुल जाए. इसे उबालना नहीं है, बस गुड़ घुलने पर गैस बंद कर दें और सिरप को पूरी तरह ठंडा होने दें.

एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें सौंफ, कसा हुआ नारियल और कटे हुए मेवे मिलाएं. अब इसमें 2-3 बड़े चम्मच पिघला हुआ घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं ताकि आटा मुट्ठी बांधने पर बंधने लगे.यह ठेकुआ को खस्ता बनाता है.

Advertisement

अब ठंडे किए हुए गुड़ के पानी को थोड़ा-थोड़ा करके आटे में डालें और सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि पूरी या परांठे जैसा मुलायम आटा नहीं लगाना है, बल्कि कड़क डो तैयार करना है. इसे ज्यादा मसलना नहीं है.

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. इन्हें हथेली से चपटा करें. अगर आपके पास पारंपरिक ठेकुआ का सांचा है तो उसपर हल्का घी लगाकर लोई को दबाएं ताकि उसपर सुंदर डिजाइन उभर आए. अगर सांचा नहीं है, तो कांटे या चाकू की मदद से मनपसंद डिजाइन बना सकते हैं.

एक कड़ाही में घी या तेल मध्यम गर्म करें. आंच को धीमा रखें. अब इसमें तैयार किए गए ठेकुआ डालें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. धीमी आंच पर तलने से यह अंदर तक पकते हैं और खस्ता बनते हैं.

ठेकुआ को कड़ाही से निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. पूरी तरह ठंडा होने के बाद यह और अधिक खस्ता हो जाते हैं. इन्हें एयर टाइट डिब्बे में भरकर हफ्तों तक मजे से खाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement