scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

'बेड पर ही मर जाती...', डिमांड पूरी नहीं कर पाने का एक्ट्रेस को मलाल! छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री, किए एडल्ट शोज

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 1/12

गहना वशिष्ठ ने कभी फिल्मों, ब्रांड शूट्स, टीवी शोज और एंकरिंग से शोबिज में कदम रखा था लेकिन फिर उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा और मजबूरी में उन्होंने एडल्ट शोज की ओर रुख किया. वो गंदी बात और उल्लू ऐप की सीरीज के लिए जानी जाती हैं. हालांकि इसका उन्हें पछतावा भी है. 

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 2/12

एजाज खान से बातचीत में अपना दर्द साझा करते हुए गहना बोलीं- काम दे कौन रहा था, कोई नहीं. जिसको देखो इस होटल में आकर मिलो, उस जगह मिलो. सिर्फ कास्टिंग काउच की ही बातें थी. 

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 3/12

गहना का कहना है कि वो डायबटीक हैं इसलिए किसी के साथ इंटीमेट भी नहीं हो सकतीं. वो बोलीं- दूसरी बात उन दिनों मेरा वजन 46-49 किलो, मैं इतनी कमजोर थी कि कुछ कर भी नहीं सकती थी. मैं किसी को फायदा नहीं दे सकती. 

Advertisement
गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 4/12

'मैं इतनी मजबूत नहीं हूं कि किसी के साथ सो पाऊं. जो मुझे सच में जानते हैं उनमें से कोई आदमी का इंडस्ट्री का ये नहीं कह सकता कि वो गहना के साथ इंटीमेट हुआ है, या गहना किसी के साथ सोई है.'

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 5/12

'बातें अलग हैं, लेकिन मैं किसी के साथ नहीं सोती. मैं बकैती करूं, चूरन दूं या ऑनलाइन बड़बड़ करूं. लेकिन मैं कभी किसी के साथ इंटीमेट नहीं होती. क्योंकि मुझे पता है मुझमें इतनी शक्ति नहीं है.'

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 6/12

गहना ने बताया कि उनका डायबटीज इतना हाई है कि दिन रात इंजेक्शन्स लेती हैं. वो बोलीं- मैं एक दिन में चार-चार इंसुलिन लेती हूं. पता चला कि कुछ करने जाऊं और बेड पर ही मर जाऊं. 

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 7/12

गहना ने बताया कि कॉम्प्रोमाइज न करने पर कभी-कभी उन्हें रोल से निकालने के बजाए साइडलाइन किया गया. कभी उनका चेहरे पर लाइट नहीं दी गई तो कभी ब्लैक मार देते थे. 

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 8/12

गहना ने आगे समझाया कि नहीं समझ आता था कि करूं क्या. काम कैसे करूं, घर वापस जा नहीं सकती थी. कॉम्प्रोमाइज करने की स्थिति में भी नहीं थी. न कोई शुगर डैडी था- जो देखभाल करे, पाल ले. 

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 9/12

गहना ने कहा कि उनके पास एरॉटिक शोज करने के अलावा ऑप्शन नहीं था. हालांकि उन्हें पछतावा होता है. वो बोलीं- मैं सच में दिल से कहूं तो बहुत पछतावा होता है, उसकी भी एक वजह है. 

Advertisement
गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 10/12

एक्ट्रेस ने कहा- हम हिंदी बोलने वाले लोग हैं. हमने नुक्कड़ नाटक किया, बहुत थियेटर किया. मेरा लास्ट शो था- जिस देश लाहौर नी वेखया, मैंने बहुत रसूख वाले काम किए, शक्ल ठीक-ठाक है. पढ़ी लिखी भी हूं, एंजीनियर हूं. तो कभी-कभी लगता है कि और कुछ कर सकती थी. 

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 11/12

गहना बोलीं की- उस एक स्टेप ने मेरा पूरा करियर ही बदल दिया. लोग जानना ही नहीं चाहते कि मैं कौन हूं, कहां से शुरुआत की. मैं किसी लड़के से बात करूं वो फायदा उठाने की सोचता है. मैं मैट्रिमोनियल साइट्स पर अकाउंट बनाती हूं वो डिलीट कर देते हैं. टिंडर तक लोग झूठा मानते हैं. सच ये है कि मैं सालों से सिंगल हूं.

गहना को एडल्ट शोज करने का पछतावा
  • 12/12

All Photos: Instagram @gehana_vasisht

Advertisement
Advertisement