scorecardresearch
 

Apple Halwa For Navratri Vrat: बाजार की मिठाई छोड़िए, नवरात्र के पहले दिन लाल सेब और इलायची से बनाएं टेस्टी एप्पल हलवा, आसान है रेसिपी

Apple Halwa For Navratri Vrat: अगर आप भी नवरात्रि पर नौ दिन का व्रत रख रहे हैं तो यहां हम आपको सेब के हलवे की रेसिपी बता रहे हैं जो बिलकुल अलग और बहुत ही टेस्टी बनता है.

Advertisement
X
सेब का हलवा (Photo: ITG)
सेब का हलवा (Photo: ITG)

Apple Halwa: नवरात्रि के 9 दिनों के व्रत में जब कुछ नया, मीठा और स्वादिष्ट खाने का मन करे, तो वही पुराना सूजी या गाजर का हलवा बनाने के बजाय सेब का टेस्टी हलवा ट्राई करें. सेब की कुदरती मिठास, देसी घी की सोंधी खुशबू, कुटी इलायची और मेवों के साथ तैयार यह हलवा न सिर्फ खाने में बेहद मखमली लगता है, बल्कि व्रत के दौरान तुरंत एनर्जी देने का काम भी करता है. माता रानी के भोग के लिए यह एक बेहद शुद्ध और फलाहारी विकल्प है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 15-20 मिनट का समय लगता है और इसके लिए आपको किसी मावा या कंडेन्स्ड मिल्क की जरूरत नहीं पड़ती. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि!

सामग्री:

3-4 बड़े ताजे और मीठे सेब (छीलकर कद्दूकस किए हुए)

2-3 बड़े चम्मच देसी घी

1/2 कप चीनी (सेब की मिठास के अनुसार कम या ज्यादा)

1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

8-10 केसर के धागे (1 चम्मच गर्म दूध या पानी में भीगे हुए)

2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता

1 बड़ा चम्मच किशमिश

बनाने का तरीका

एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और एक कटोरी में निकाल लें.

उसी कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी और डालें. अब कद्दूकस किया हुआ सेब डालें और मध्यम आंच पर 7-8 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. (सेब को घी में अच्छे से भूनने से उसका मॉइश्चर/पानी सूख जाता है और हलवा काला नहीं पड़ता).

Advertisement

जब सेब का पानी सूख जाए और यह सिमटने लगे, तब चीनी और भीगा हुआ केसरिया दूध/पानी मिलाएं. चीनी पिघलने पर हलवा थोड़ा पतला होगा, इसे धीमी-मध्यम आंच पर 4-5 मिनट पकने दें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए.

हलवे के गाढ़ा होने और कड़ाही के किनारे से घी छोड़ने पर इसमें इलायची पाउडर और भुने हुए मेवे मिलाएं. अच्छी तरह मिक्स करके 1 मिनट और चलाएं.

तैयार है आपका गरमा-गरम, लच्छेदार और खुशबूदार सेब का हलवा! नवरात्रि पर माता रानी को भोग लगाएं और फलाहार में मजे से खाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement