scorecardresearch
 
Advertisement

पटना में पुलिस मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर, अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया भारी हंगामा

पटना में पुलिस मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर, अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया भारी हंगामा

बिहार की राजधानी पटना से सटे मनेर इलाके में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधियों को मार गिराया. मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, बबलू कुमार और राजेश शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, शेरपुर इलाके में अपराधियों के जमा होने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की गुप्त सूचना मिली थी. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिससे तीनों अपराधी मौके पर ही ढेर हो गए. मुठभेड़ के दौरान मनेर थाना अध्यक्ष की वर्दी को छूती हुई एक गोली निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए.

Advertisement
Advertisement