scorecardresearch
 

मोटापे से जूझ रहे लोगों को ज्यादा परेशान कर सकता है बढ़ता प्रदूषण, डॉक्टर से जानें क्या करें क्या नहीं

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जो खासकर मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं कर सकता है.

Advertisement
X
मोटापे की समस्या
मोटापे की समस्या

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में इस समय प्रदूषण का लेवल बढ़ा हुआ है. एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है. बढ़ता पॉल्यूशन केवल बच्चों या बुजुर्गों के लिए ही नहीं बल्कि मोटापे का शिकार लोगों के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण में मोटे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

कैलाश दीपक हॉस्पिटल में फिजिशियन डॉ. मानषी निगम बताती हैं कि मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए बढ़ता वायु प्रदूषण एक बड़ी चिंता है. इसकी वजह सिर्फ सांस लेने में परेशानी नहीं है. मोटापे में शरीर के अंदर पहले से ही सूजन का स्तर बढ़ा हो सकता है, जब ऐसे व्यक्ति प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं, तो शरीर पर इसका असर और गंभीर हो सकता है. प्रदूषण में मौजूद बहुत छोटे कण सांस के साथ फेफड़ों में पहुंचते हैं, वहां से ये शरीर में सूजन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकते हैं, आसान भाषा में समझें, तो इससे शरीर की सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है, मोटापे में यह स्थिति पहले से मौजूद हो सकती है, इसलिए दोनों का असर मिलकर परेशानी बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या प्रदूषण से हो सकती है डायबिटीज? AIIMS डॉक्टर ने बताया घर में रहने की आदत बिगाड़ सकती है ब्लड शुगर

Advertisement

मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ सकता है असर

डॉ मानषी का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण का असर  मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ सकता है. प्रदूषण इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाने से जुड़ा है. यानी शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता और ब्लड शुगर कंट्रोल रखना मुश्किल हो सकता है. इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और अस्थमा जैसी सांस की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. मोटापे से पीड़ित जिन लोगों को सांस संबंधी बीमारियां हैं उनकी समस्या और भी बढ़ सकती है. इस तरह के केस देखे भी जाते हैं जहां बहुत अधिक मोटे लोगों को बढ़ते प्रदूषण से कारण सांस लेने में परेशानी की समस्या होने लगती है. ऐसे में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: 9 साल की बच्ची को भी आ सकता है हार्ट अटैक? दिल्ली की घटना पर डॉक्टर ने बताया, क्या हो सकती है वजह

मोटापे से पीड़ित लोग इन बातों का जरूर रखें ध्यान

मोटापे से पीड़ित लोगों को सलाह है कि वे ज्यादा प्रदूषण में बाहर जाने से बचें. कोई भी एक्सरसाइज करते हैं तो घर के अंदर ही करें. सांस फूलने या सीने में तकलीफ होने पर जांच करवाएं. अगर कोई दवाएं चल रही हैं तो उनको समय पर लें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement