बारिश का मौसम भीषण गर्मी के बाद सुकूनभरा एहसास लाता है. बारिश से होने वाली ठंडक और खुशनुमा माहौल जितने अच्छे लगते हैं, उतना ही कुछ छोटी-छोटी समस्याएं परेशान भी करती हैं. दरअसल, बारिश में ऐसी कई समस्याएं होती हैं, जिनका सामना लोगों को करना पड़ता है. इनमें सबसे आम समस्या है बारिश पड़ने के बाद शाम होते ही लाइट के आसपास उड़ने वाले कीड़ों का जमा हो जाना.
कई बार ये कीड़े घर के अंदर तक आ जाते हैं और खाना खाने से लेकर बालकनी में बैठने तक का मजा खराब कर देते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और केमिकल स्प्रे खरीदने का मन बना रहे हैं को रुक जाएं. क्योंकि हर बार केमिकल स्प्रे इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती है. घर में मौजूद कुछ नॉर्मल सी चीजों की मदद से भी इन उड़ने वाले कीड़ों से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है. आइए जानते हैं आसान और असरदार घरेलू तरीके.
बारिश में लाइट की तरफ क्यों आते हैं उड़ने वाले कीड़े?
बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे कई तरह के उड़ने वाले कीड़े ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. इनमें से ज्यादातर कीड़े रोशनी की तरफ अट्रैक्ट होते हैं. इसलिए जैसे ही शाम को घर के बाहर या बालकनी की लाइट जलती है, कुछ ही देर में उसके आसपास कीड़ें बहुत ज्यादा मात्रा में जमा होने लग जाते हैं. जहां पेड़-पौधे ज्यादा हों या आसपास पानी जमा रहता हो, वहां ये समस्या और भी बढ़ जाती है.
1. सरसों के तेल वाला आसान देसी उपाय
अगर लाइट के आसपास सबसे ज्यादा कीड़े आते हैं, तो इन्हें भगाने के लिए आप सरसों के तेल का एक आसान देसी तरीका आजमा सकते हैं.
सरसों के तेल की तेज गंध कुछ कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है. साथ ही कई कीड़े तेल लगी सतह पर ही रुक जाते हैं. इस उपाय को अपनाते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें.
2. पानी से भी कम हो सकती है परेशानी
अगर आपको सरसों के तेल वाया उपाय सही नहीं लग रहा है, तो ये तरीका भी आसान है. जहां सबसे ज्यादा कीड़े आते हों, वहां लाइट के नीचे एक चौड़ी थाली या बर्तन में पानी भरकर रख दें. रोशनी की तरफ उड़ने वाले कई कीड़े पानी में गिर जाते हैं. इससे फर्श कम गंदा होता है और सफाई करना भी आसान हो जाता है. ये उपाय बालकनी और बरामदे में खासतौर पर उपयोगी हो सकता है.
3. नीम के तेल का स्प्रे भी है कारगर
नीम का तेल का भी इन कीड़ों को भगाने के लिए कारगर साबित हो सकता है. नीम के तेल का स्प्रे बनाएं.
स्प्रे बनाने के लिए: नीम के तेल वाला स्प्रे बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी भरें. उसमें 2 से 3 चम्मच नीम का तेल मिलाएं. कुछ बूंदें लिक्विड डिशवॉश डालें और अच्छी तरह हिलाएं.
अब शाम होने से पहले इसे खिड़कियों, दरवाजों और बालकनी के आसपास स्प्रे कर दें. चाहें तो बालकनी में नीम के तेल का दीया भी जला सकते हैं.
ये छोटी-छोटी आदतें भी आएंगी काम
इन देसी तरीकों को अपनाने के साथ ही कुछ आदतों को अपनाकर भी कीड़ों की समस्या को कम किया जा सकता है.