scorecardresearch
 
Advertisement
दिल्ली

किसी का घर गिरा, कोई घंटों जाम में फंसा... दिल्ली-NCR में बारिश आई, आफत लाई

delhi NCR rain
  • 1/11

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दीं. सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, और 10 अगस्त तक बारिश का अनुमान है. दिल्ली के साथ साथ, नोएडा और गुरुग्राम में भी, तेज़ बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. (फोटो- PTI)

delhi NCR rain
  • 2/11

दिल्ली... नोएडा... गुरुग्राम... सुबह से दिल्ली-एनसीआर में सावन ऐसा झूमकर आया कि दिन ढल गया, रात हो गई, लेकिन मूसलाधार बारिश लगातार होती रही. (फोटो- PTI)

delhi NCR rain
  • 3/11

लोग सड़कों पर परेशान दिखे, ट्रैफिक से जूझते दिखे, गाड़ियां खराब होती दिखीं, सड़कों पर जलभराव दिखा. पहले बारिश में हिचकोले खाती दिल्ली की कई तस्वीरें आईं. (फोटो- PTI)

Advertisement
delhi NCR rain
  • 4/11

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली में 7 अगस्त को 59.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो इस साल अगस्त महीने का अब तक का सबसे बरसाती दिन रहा है. (फोटो- PTI)

delhi NCR rain
  • 5/11

बारिश की वजह से मेहरौली-बदरपुर रोड, आईटीओ, वजीराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड, कीर्ति नगर, दिल्ली-जयपुर हाईवे, पीरागढ़ी और शाहीन बाग जैसे इलाकों में भारी ट्रैफिक देखा गया. (फोटो- PTI)

delhi rain
  • 6/11

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने को शुक्रवार को मकान गिरने की 8 और शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ गिरने की 16 घटनाओं की सूचना मिली थी. (फोटो- PTI)

delhi NCR rain
  • 7/11

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी सुबह से जो बारिश का सिलसिला शुरु हुआ, दिन भर चलता रहा. बारिश होने से कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. (फोटो- PTI)

delhi NCR rain
  • 8/11

नोएडा सेक्टर-95 स्थित अंडरपास में जलभराव हो गया, जिसमें एक एंबुलेंस फंस गई, उसे धक्का मारकर निकाला गया. गनीमत ये रही कि एंबुलेंस में मरीज नहीं था. (फोटो- PTI)

delhi NCR rain
  • 9/11

बारिश से गुरुग्राम की भी दुर्गति हुई. सड़कों पर पानी भरा है, और पानी में गड्ढे हैं. पानी गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के अंदर भी घुसपैठ कर गया. गुरुग्राम की पुलिस लाइन में बारिश के पानी में बच्चे तैराकी करते दिखे. (फोटो- PTI)

Advertisement
delhi NCR rain
  • 10/11

गुरुग्राम में पिछले कुछ घंटों में 100 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. भारी जलभराव और यातायात जाम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने कंपनियों को कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह भी दी है. (फोटो- PTI)

delhi NCR rain
  • 11/11

यूपी के आगरा में मॉनसून के दौरान ताजमहल पर हो रही बारिश से बचने के लिए लोग खुद को ढकते हुए. (फोटो- PTI)

Advertisement
Advertisement