How to get glowing skin: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और स्किन का ढीला पड़ना एक आम समस्या है लेकिन आजकल पोषण की कमी, तनाव और प्रदूषण जैसी चीजों से कम उम्र के लोग भी वक्त पहले चेहरे पर नजर आने वाली एजिंग से जूझने लगे हैं. इस दिक्कत से बचने के लिए कई महिलाएं पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स या फिर प्रॉडक्ट्स खरीदने लगती हैं लेकिन बाजार में मिलने वाली एंटी-एजिंग क्रीम्स न सिर्फ बहुत महंगी होती हैं बल्कि उनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकते हैं.
ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन में कोलेजन बूस्ट करना चाहती हैं तो चावल के आटे, कच्चे दूध और अलसी से बनी यह होममेड कोलेजन क्रीम आपके लिए वरदान साबित हो सकती है. यह न केवल आपकी ढीली स्किन को टाइट करती है बल्कि चेहरे पर एक नेचुरल गुलाबी निखार और गजब का ग्लो भी लाती है. हालांकि स्किन एजिंग को डिले करने के लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए. आपको फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर आहार लेना चाहिए.
सामग्री (Ingredients)
अलसी के बीज : 2 बड़े चम्मच
चावल का आटा: 1 बड़ा चम्मच
कच्चा दूध: 3-4 बड़े चम्मच
एलोवेरा जेल: 1 छोटा चम्मच (क्रीम बेस और नमी के लिए)
विटामिन ई कैप्सूल: 1 पीस
पानी: आधा कप
क्रीम बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में आधा कप पानी और 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज डालकर मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक उबालें. जब पानी गाढ़ा और जेली जैसा होने लगे तो गैस बंद कर दें.
इस गर्म मिश्रण को तुरंत एक सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें ताकि अलसी का शुद्ध ट्रांसपेरेंट जेल अलग हो जाए. ठंडा होने के बाद इसे छानना मुश्किल हो जाता है, इसलिए गरम-गरम ही छानें.
एक अलग कटोरी में 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा लें और उसमें कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि कोई गांठ न रहे.
अब इस चावल-दूध के मिश्रण को अलसी के जेल में मिला लें या पैन में डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं) जब तक यह एक स्मूथ क्रीमी टेक्सचर में न बदल जाए.
जब यह मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब इसमें 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल और 1 विटामिन ई का कैप्सूल फोड़कर अच्छी तरह मिला लें.
आपकी एंटी-एजिंग नेचुरल कोलेजन क्रीम तैयार है. इसे किसी साफ एयर-टाइट कांच के डिब्बे में भरकर फ्रिज में 10-12 दिनों तक स्टोर कर सकती हैं.