How To Fix Wooden Doors In Monsoon: बरसात का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं घर की कई छोटी-छोटी परेशानियां भी साथ ले आता है. इन्हीं समस्याओं में से एक है लकड़ी के दरवाजों और खिड़कियों का फूल जाना. बारिश के मौसम में अचानक दरवाजा खोलने या बंद करने में जोर लगाना पड़ता है और खिड़कियां फ्रेम में फंसने लगती हैं. कई बार तो आलम ऐसा हो जाता है कि ये तेज आवाज के साथ खुलने या बंद होने लगती हैं. इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग अक्सर बिना सोचे समझे कारपेंटर को फोन घुमा देते हैं. उनका सोचना है कि कारपेंटर को बुलाए बिना काम नहीं चलेगा.
अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं होता है. अक्सर इसकी वजह बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी होती है, जिससे लकड़ी थोड़ी फैल जाती है. अच्छी बात ये है कि अगर समस्या शुरुआती लेवल पर है, तो कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप बिना किसी खास खर्च के दरवाजों और खिड़कियों को फिर से पहले की तरह आसानी से चलने लायक बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप बरसात में फूले हुए दरवाजों और खिड़कियों को कैसे बिना कारपेंटर के ठीक किया जा सकता है.
सबसे पहले पता करें दिक्कत कहां है
अगर दरवाजा या खिड़की अटक रही है तो सबसे पहले ये देखना जरूरी है कि वो किस हिस्से से रगड़ खा रहे हैं. देखें कि कब्जे ढीले तो नहीं हैं. कहीं धूल या गंदगी तो नहीं जमी है. स्क्रू ढीले हों तो उन्हें कस दें और किनारों की अच्छी तरह सफाई कर लें.
कई बार सिर्फ इतना ही करने से ही समस्या दूर हो जाती है.
मोमबत्ती या सूखे साबुन का करें इस्तेमाल
अगर दरवाजा रगड़ की वजह से उटक रहा है या खुलने-बंद होने में परेशानी कर रहा है तो उसके किनारों पर हल्का-सा मोमबत्ती का मोम या सूखा साबुन रगड़ दें. इससे रगड़ कम हो सकती है और दरवाजा या खिड़की पहले से ज्यादा आसानी से खुलने-बंद होने लगती है. हालांकि ये कोई परमानेंट उपाय नहीं है. लेकिन ये कुछ समय के लिए राहत दे सकता है.
घर में नमी कम रखना भी है जरूरी
अगर घर में लगातार सीलन रहती है तो लकड़ी जल्दी फूल सकती है. इसलिए कोशिश करें कि घर में हवा का वेंटिलेशन अच्छा बना रहे. इसके लिए:
ऐसा करने से लकड़ी में ज्यादा नमी जमा नहीं होगी.
कब बुलाएं कारपेंटर?
अगर दरवाजा या खिड़की बहुत ज्यादा फूल गई हैं, लकड़ी में दरारें पड़ गई हैं या पूरा फ्रेम टेढ़ा हो गया है, तो खुद ठीक करने की कोशिश न करें. ऐसी कंडीशन में कारपेंटर ही सही समाधान दे सकता है. जरूरत पड़ने पर वो एक्स्ट्रा लकड़ी को समतल करेगा या फ्रेम को ठीक करके समस्या हमेशा के लिए दूर कर देगा.
आगे से इस परेशानी से कैसे बचें?
मॉनसून शुरू होने से पहले कुछ छोटी-छोटी चीजों को अपनाकर भी इस समस्या से बचा जा सकता है.