scorecardresearch
 

बारिश में लटक गए हैं लकड़ी के दरवाजे, फर्श से खा रहे हैं रगड़? बिना कारपेंटर बुलाए मिनटों में करें ठीक

बरसात के मौसम में हवा की नमी के कारण लकड़ी के दरवाजों का फूल जाना, लटक जाना या बंद करने में दिक्कत आना एक आम समस्या है. इसके लिए महंगे कारपेंटर को बुलाने के बजाय आप घर बैठे ही ढीले स्क्रू कसकर, सही लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर और नमी को कम करके इन्हें आसानी से ठीक कर सकते हैं. जानिए लकड़ी के दरवाजों को ठीक करने के 4 आसान और असरदार घरेलू ट्रिक्स.

Advertisement
X
बारिश में नमी की वजह से लकड़ी के दरवाजे लटक जाते हैं.  (Photo: ITG)
बारिश में नमी की वजह से लकड़ी के दरवाजे लटक जाते हैं. (Photo: ITG)

चिलचिलाती गर्मी के बाद जब मॉनसून आता है और झमाझम बारिश होती है, तो सबके चेहरों पर सुकून और खुशी आ जाती है. ये बारिश ना केवल गर्मी से राहत देती है, बल्कि मौसम को सुहाना भी बना देती है. लेकिन लोगों के दिलों में बहुत सी बातों को लेकर घबराहट और टेंशन भी होती है. दरअसल, बरसात के मौसम में घरों में कई छोटी-छोटी परेशानियां होने लगती हैं. इन्हीं में से एक है लकड़ी के दरवाजों का फूल जाना, ठीक से बंद न होना या नीचे की तरफ लटक जाना. कई लोग इसे बड़ी खराबी समझकर तुरंत कारपेंटर को बुला लेते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है.

बारिश शुरू होते ही अगर आपके घर का दरवाजा बंद करने में जोर लगाना पड़ रहा है या वह नीचे की तरफ लटक गया है, तो घबराने वाली बात नहीं है. मॉनसून में बढ़ी नमी की वजह से लकड़ी के दरवाजों में ऐसी दिक्कत होना बहुत ही आम है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर ही आप खुद ही दरवाजे को पहले जैसा बना सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या हैं वो ट्रिक्स.

बारिश में क्यों लटक जाते हैं लकड़ी के दरवाजे?
बारिश के मौसम में हवा में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. लकड़ी इस नमी को सोख लेती है, जिससे वो थोड़ी फूल जाती है. इसके कारण दरवाजा फ्रेम भी लटक जाता है, फर्श से रगड़ खाने लगता है और बंद करने में दिक्कत आती है. वहीं लगातार इस्तेमाल और नमी के कारण कब्जों के स्क्रू भी ढीले पड़ सकते हैं, जिससे दरवाजा लटकने लगता है.

सबसे पहले पहचानें असली समस्या
दरवाजे को रिपेयर करने से पहले ये समझना बहुत जरूरी है कि आखिर परेशानी कहां है. आपको देखना होगा कि दरवाजा बंद करते समय ऊपर या किनारे से रगड़ खा रहा है, नीचे फर्श से टकरा रहा है, बंद करने पर लॉक ठीक से नहीं लग रहा या फिर खोलने-बंद करने पर चरमराने की आवाज आ रही है. जब आप समस्या पहचान जाएंगे, तो आसानी से उसे ठीक भी कर पाएंगे.

1. ढीले स्क्रू तुरंत कसें: अगर दरवाजा नीचे की ओर झुक रहा है तो सबसे पहले कब्जों के सभी स्क्रू अच्छी तरह कसकर देखें. स्क्रू को कसने के लिए घर में रखे स्क्रूड्राइवर का इस्तेमाल करें. अगर स्क्रू बार-बार ढीले हो रहे हैं तो उसी साइज का थोड़ा लंबा स्क्रू लगाएं. कई बार केवल स्क्रू कसने से ही दरवाजा अपनी सही पोजिशन में आ जाता है.

2. रगड़ खा रहा है तो नमी कम होने दें: अगर दरवाजा सिर्फ बारिश के दिनों में खोलने-बंद करने में अटक रहा है तो जल्दबाजी में उसे काटने या घिसने की जरूरत नहीं है. आप कमरे में नमी कम करने की कोशिश करें. कमरे में हवा का अच्छा इंतजाम रखें. जरूरत हो तो पंखा या डीह्यूमिडिफायर चलाएं. जब आसपास का माहौल सूखा हो जाता है तो लकड़ी अक्सर अपनी नॉर्मल स्थिति में लौट आती है.

3. कब्जों में लगाएं लुब्रिकेंट: अगर दरवाजा खोलने-बंद करने में आवाज कर रहा है या चलाने में भारी लग रहा है तो कब्जों में थोड़ा लुब्रिकेंट या मशीन ऑयल डालें. इससे फ्रिक्शन कम होता है. दरवाजा आसानी से खुलने और बंद होने लगता है. जंग लगने का खतरा भी कम होता है.

4. नीचे फर्श से टकरा रहा है तो करें ये काम: अगर दरवाजा फर्श से हल्का-सा रगड़ खा रहा है तो पहले जांच लें कि फर्श पर पानी या नमी की वजह से कोई उभार तो नहीं है. अगर स्क्रू कसने के बाद भी दरवाजा वैसा ही रहता है और दरवाजा काफी ज्यादा रगड़ खा रहा है, तो उसे जबरदस्ती खींचने या धक्का देने के बजाय किसी कारपेंटर को बुलाकर उसे दिखा लें.

5. जरूरत पड़े तो दरवाजे को रेगमाल से घिसें: अगर ये सब करने के बाद भी दरवाजा अटक रहा है, तो उसे थोड़ा रेगमाल से घिसना पड़ सकता है. ये काम थोड़ा ध्यान से करना होता है, लेकिन बहुत मुश्किल नहीं है.

कैसे करें?

  • सबसे पहले देखें कि दरवाजा किस जगह से चौखट से रगड़ खा रहा है.
  • उस हिस्से पर पेंसिल से निशान लगा दें.
  • अब दरवाजे को उसके कब्जों (हिंज) से निकाल लें.
  • जिस जगह निशान लगाया है, वहां रेगमाल से थोड़ा-थोड़ा घिसें.
  • इसके बाद दरवाजे को दोबारा लगाकर टेस्ट करें कि वो आसानी से खुल-बंद हो रहा है या नहीं.
  • जरूरत हो तो इस प्रोसेस को एक-दो बार और दोहराएं.
  • जब दरवाजा सही तरह से फिट हो जाए, तो घिसे हुए हिस्से पर पेंट या पॉलिश कर दें, ताकि उसका रंग बाकी दरवाजे जैसा ही दिखे. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement