आज की जेन जी सिर्फ ट्रेंड फॉलो करने वाली जेनरेशन नहीं है, बल्कि सवाल पूछने, अपनी बात रखने और इंटरनेट का यूज करने के मामले में भी अलग नजर आती है. सोशल मीडिया पर एक इन्फ्लुएंसर ने ऐसी ही पांच बातें बताई हैं, जो जेन जी को मिलेनियल्स से अलग बनाती हैं. इन्फ्लुएंसर 'द कुर्ता गाय'अका शाश्वत सचदेव के मुताबिक, जेन जी सवाल पूछने से नहीं डरती, अपनी बात खुलकर रखती है और नए ट्रेंड शुरू करने में भी पीछे नहीं रहती.
1. सवाल पूछने से नहीं डरती जेन जी
इन्फ्लुएंसर के मुताबिक, जहां मिलेनियल्स कई बार हालात को स्वीकार कर लेते हैं, वहीं जेन जी पूछती है कि आखिर ऐसा करने का फैसला किसने लिया? ये जेनरेशन हर रूल को बिना सवाल किए मानने के बजाय उसके पीछे की वजह जानना चाहती है. चाहे ऑफिस हो या डेली लाइफ, जेन जी अपनी बात रखने और सवाल पूछने से पीछे नहीं हटती.
2. बहाने नहीं, अपनी बात रखने में यकीन
जब जेन जी के लिए कोई मुद्दा मायने रखता है, तो वहो उस पर खुलकर बोलती है. इन्फ्लुएंसर का कहना है कि जेन जी बहाने बनाने के बजाय अपनी आवाज उठाना जानती है. सोशल मीडिया पर किसी मुद्दे को लेकर पोस्ट करना हो या किसी गलत बात का विरोध करना, ये जेनरेशन चाहती है कि उसकी बात सुनी जाए और लोग उस पर ध्यान दें.
3. इंटरनेट सिर्फ एंटरटेनमेंट, अपनी बात कहने का जरिया है
जेन जी के लिए इंटरनेट सिर्फ मीम्स देखने और टाइमपास करने की जगह नहीं है. इन्फ्लुएंसर के मुताबिक, ये जेनरेशन जानती है कि मीम्स और ह्यूमर के जरिए भी किसी गंभीर मुद्दे पर लोगों का ध्यान खींचा जा सकता है. जहां मीम्स को सिर्फ हंसी-मजाक से जोड़कर देखा जाता है, वहीं जेन जी उनका इस्तेमाल अपनी बात पहुंचाने और बातचीत शुरू करने के लिए भी करती है.
यह भी पढ़ें: "Richest Gen Z Celebrities: कम उम्र में करोड़ों की दौलत, ये हैं दुनिया के सबसे अमीर Gen Z स्टार्स
4. प्लानिंग में वक्त नहीं गंवाती, शुरुआत कर देती है
इन्फ्लुएंसर के मुताबिक, जहां कुछ लोग किसी काम को शुरू करने से पहले काफी सोचते और प्लानिंग करते रहते हैं, वहीं जेन जी सीधे शुरुआत करने में यकीन रखती है. कंटेंट पोस्ट करना हो, वीडियो एडिट करना हो या कोई नया ट्रेंड शुरू करना, ये जेनरेशन पहले कदम उठाने से नहीं डरती. जहां दूसरे लोग मौके का इंतजार करते हैं, वहीं जेन जी कई बार खुद अपना मौका बना लेती है.
5. लोगों का ध्यान खींचना जानती है जेन जी
जेन जी जानती है कि अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए सही फॉर्मेट चुनना कितना जरूरी है. इन्फ्लुएंसर के मुताबिक, जहां कुछ लोग अपनी बात समझाने के लिए लंबी प्रेजेंटेशन बनाते हैं, वहीं जेन जी 20 सेकंड की रील से भी लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करती है. सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने और ट्रेंड शुरू करने की उसकी समझ उसे अपनी बात बड़े पैमाने पर पहुंचाने में मदद करती है.
हालांकि, ये बातें इन्फ्लुएंसर की राय हैं और हर जेनरेशन के सभी लोगों पर लागू नहीं होतीं. फिर भी, ये पांच पॉइंट्स बताते हैं कि डिजिटल दुनिया में पली-बढ़ी जेन जी सवाल पूछने, अपनी बात रखने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के तरीकों को किस तरह देखती है.