scorecardresearch
 

Richest Gen Z Celebrities: कम उम्र में करोड़ों की दौलत, ये हैं दुनिया के सबसे अमीर Gen Z स्टार्स

जेन जी के कई सितारे कम उम्र में ही करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं. म्यूजिक, फिल्मों और सोशल मीडिया से लेकर ब्रांड डील्स और अपने बिजनेस तक, इन युवाओं ने लोकप्रियता को कमाई में बदल दिया है. याहू फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्टरबीस्ट, काइली जेनर और जेक पॉल जैसे स्टार्स दुनिया के सबसे अमीर जेन जी सेलिब्रिटीज में शामिल हैं.

Advertisement
X
जेन जी के सबसे अमीर सेलेब्रेटी में किस-किस का नाम
जेन जी के सबसे अमीर सेलेब्रेटी में किस-किस का नाम

जेन जी एक ऐसी जेनरेशन है जो एक ऐसी दुनिया में पैदा हुई है जो हमेशा ऑनलाइन रहती है. जेन जी ने अपनी पॉपुलैरिटी को मोटी कमाई में बदलना बखूबी सीख लिया है. पॉप म्यूजिक के बड़े स्टार्स और वायरल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स से लेकर बचपन से कैमरे के सामने बड़े हुए चाइल्ड स्टार्स तक, इस जेनरेशन के कई युवा खूब पैसा कमा रहे हैं. याहू फाइनेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 28 साल से कम उम्र के कई बड़े नाम म्यूजिक, फिल्मों, सोशल मीडिया, ब्रांड डील्स और दूसरे तरीकों से करोड़ों की दौलत बना चुके हैं.

आइए बात करते हैं दुनिया के 6 सबसे अमीर जेन जी स्टार्स की. 

1. Mr. बीस्ट 24,700 करोड़ ( $2.6 billion)- जिमी डोनाल्डसन, जिन्हें दुनिया मिस्टरबीस्ट के नाम से जानती है, सबसे अमीर जेन जी स्टार हैं और उनकी संपत्ति बाकी सितारों से काफी ज्यादा है. यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले क्रिएटर मिस्टरबीस्ट 27 साल के हैं. उनके हाई-स्टेक चैलेंज, स्टंट और करोड़ों रुपये के इनाम वाले वीडियो ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर बना दिया है. सोशल मीडिया पर उनके 45.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं. 

उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा बीस्ट इंडस्ट्रीज से आता है. ये कंपनी उनके वीडियो, फीस्टेबल्स और दूसरे बिजनेस को संभालती है. इस कंपनी की वैल्यू 5 अरब डॉलर (करीब 47,500 करोड़ रुपये) से ज्यादा आंकी गई है. अपने वीडियो को और बड़ा और शानदार बनाने के लिए वह लगातार कमाई का बड़ा हिस्सा दोबारा निवेश करते हैं. इसके बावजूद, 30 साल की उम्र से पहले ही वह अरबपति बन चुके हैं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MrBeast (@mrbeast)

2. काइली जेनर 6,650 करोड़ रुपये ($700 मिलियन)- 28 साल की काइली जेनर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली जेन जी स्टार हैं. उनके 39.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं. उन्होंने कार्दशियन परिवार के रियलिटी टीवी शो से मिली पॉपुलैरिटी को ब्यूटी बिजनेस में बदल दिया और अपनी बड़ी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग की मदद से काइली कॉस्मेटिक्स को एक ग्लोबल ब्रांड बना दिया.

2015 में लॉन्च होते ही उनकी कंपनी को काफी सफलता मिली. इसके बाद 2020 में काइली ने अपनी कंपनी की 51% हिस्सेदारी कॉटी (Coty) को 60 करोड़ डॉलर (करीब 5,700 करोड़ रुपये) में बेच दी. 2019 में फॉर्ब्स ने उन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड अरबपति घोषित किया था, लेकिन कंपनी की वैल्यू को लेकर सवाल उठने के बाद मैगजीन ने अपना ये दावा वापस ले लिया. इसके बावजूद, ब्यूटी बिजनेस, नए प्रोडक्ट्स और सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत पकड़ के चलते उनकी संपत्ति लगातार बढ़ रही है.

काइली जेनर जेन जी सेलेब्रेटी

यह भी पढ़ें: Gen Z Music Bands: BTS, ब्लैकपिंक... Gen Z को पसंद हैं ये म्यूज़िक बैंड्स, आपने सुने हैं?

3. जेक पॉल 1,900 करोड़ रुपये ($200 मिलियन)- जेक पॉल ने सबसे पहले वाइन (Vine) पर अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई और फिर इसे यूट्यूब के सबसे बड़े चैनलों में से एक में बदल दिया. अब 28 साल के जेक ने सोशल मीडिया की दुनिया से आगे बढ़कर बॉक्सिंग में भी कदम रखा. बॉक्सिंग मुकाबलों, पे-पर-व्यू से होने वाली कमाई और प्रमोशन डील्स से उन्होंने खूब पैसा कमाया. माइक टायसन और एंथनी जोशुआ के साथ नेटफ्लिक्स पर हुए उनके बड़े मुकाबलों ने भी उन्हें काफी चर्चा दिलाई.

Advertisement

उनके बड़े भाई लोगन पॉल भी काफी अमीर हैं. वो मिलेनियल पीढ़ी से आते हैं और उनकी अनुमानित संपत्ति 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,425 करोड़ रुपये) है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jake Paul (@jakepaul)

4. रायन काजी 950 करोड़ रुपये ($100 मिलियन)- इस लिस्ट में सबसे कम उम्र के स्टार रयान काजी हैं, जिनका असली नाम रयान गुआन है. उन्हें यूट्यूब का 'बॉय किंग' भी कहा जाता है. महज 6 साल की उम्र में उनके खिलौनों के रिव्यू वाले वीडियो से सालाना 1.1 करोड़ डॉलर (करीब 104 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई होने लगी थी. 8 साल की उम्र में उन्हें यूट्यूब का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला क्रिएटर घोषित किया गया था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ryan’s World (@ryansworld)

अब 14 साल के रयान का यूट्यूब चैनल रयान्स वर्ल्ड दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले चैनलों में शामिल है. उनका ये चैनल अब एक बड़े बिजनेस का रूप ले चुका है, जिसमें टीवी शो, वीडियो गेम और उनके नाम से बिकने वाले हजारों प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

5. जंगकुक 475 करोड़ रुपये ($50 मिलियन)- दुनियाभर में BTS की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले जंगकुक ने सोलो सिंगर के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है. 28 साल के साउथ कोरियन सिंगर के कई सोलो गाने म्यूजिक चार्ट्स में टॉप पर रहे हैं. उन्होंने कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया है और बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी भी की है. इनमें केल्विन क्लाइन के साथ उनका बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है.

Advertisement

इस लिस्ट में जंगकुक BTS के इकलौते सदस्य हैं.  बैंड के बाकी सदस्य जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन और वी का जन्म उनसे पहले हुआ था और वे मिलेनियल पीढ़ी में आते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hublot (@hublot)

6. बिली आइलिश 475 करोड़ रुपये ($50 मिलियन)- जेन जी की सबसे चर्चित म्यूजिक स्टार्स में से एक बिली आइिलश ने अपने गानों की जबरदस्त पॉपुलैरिटी, बड़े म्यूजिक टूर और कई बड़े अवॉर्ड्स के दम पर दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है. उनका विजुअल स्टाइल भी उन्हें दूसरे स्टार्स से अलग बनाता है.

तीन चार्ट-टॉपिंग एल्बम, कई हिट गाने, 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स और बार्बी और नो टाइम टू डाय के लिए 2 ऑस्कर जीतने के साथ बिली ने म्यूजिक और फिल्मों, दोनों में सक्सेस हासिल की है. इसके अलावा, फैशन ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन, परफ्यूम की अपनी रेंज और चुनिंदा ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप से भी उनकी कमाई बढ़ी है. आज उनकी कमाई की ताकत उनसे दोगुनी उम्र के कई सेलेब्रेटीज को टक्कर देती है.

इन जेन जी स्टार्स की कहानी बताती है कि आज के दौर में टैलेंट के साथ सही मौके और सोशल मीडिया की ताकत किसी की भी लाइफ बदल सकती है. किसी ने यूट्यूब वीडियो से शुरुआत की, तो किसी ने म्यूजिक, फिल्मों या ब्यूटी बिजनेस के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई. इन स्टार्स ने साबित किया है कि कम उम्र अब सक्सेस के रास्तें में रुकावट नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाने का एक बड़ा मौका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement