scorecardresearch
 

Home Remedies for Dark Neck: गर्दन का कालापन और जमा मैल होगा दूर, बस अपना लें ये 3 घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

Home Remedies for Dark Neck: अगर आप भी अपने गर्दन के कालेपन की वजह से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको घर पर नेचुरल तरीके से गर्दन का कालापन और टैनिंग दूर करने के कुछ आसान उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

Advertisement
X
चेहरा चमकता है पर गर्दन काली दिखती है? इन 3 घरेलू उपायों से दूर होगी समस्या (Photo- Adobe stock, Getty image)
चेहरा चमकता है पर गर्दन काली दिखती है? इन 3 घरेलू उपायों से दूर होगी समस्या (Photo- Adobe stock, Getty image)

हम में से ज्यादातर लोग चेहरे की खूबसूरती पर खूब ध्यान देते हैं. इसके लिए पार्लर जाते हैं, महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं और तरह-तरह के स्किन केयर रूटीन भी अपनाते हैं. लेकिन रोज की भागदौड़ में अक्सर गर्दन की देखभाल करना भूल जाते हैं. यही वजह है कि कई बार चेहरा तो साफ और चमकदार दिखता है लेकिन गर्दन काली नजर आने लगती है. धीरे-धीरे यह कालापन इतना बढ़ जाता है कि साफ दिखाई देने लगता है और लोग इससे परेशान हो जाते हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर गर्दन के कालेपन को कम किया जा सकता है.

आलू का रस
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो स्किन टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं. गर्दन का कालापन दूर करने के लिए एक आलू को कद्दूकस कर लें और उसका रस निकाल लें. अब इस रस को कॉटन की मदद से अपनी गर्दन पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें. हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करने से गर्दन का कालापन और जमा मैल धीरे-धीरे साफ होने लगता है.

एलोवेरा और नींबू का रस
एलोवेरा स्किन को साफ करने और मॉइस्चराइज करने का काम करता है, वहीं नींबू गंदगी को काटता है. गर्दन का कालापन दूर करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा सा नींबू निचोड़ लें. अब इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद लगभग 10 मिनट बाद इसे पानी से धो लें. ध्यान रखें, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो नींबू का इस्तेमाल कम मात्रा में करें.

Advertisement

दही, हल्दी और बेसन का पैक
दही में लैक्टिक एसिड होता है, हल्दी पिग्मेंटेशन कम करती है और बेसन स्किन को गहराई से साफ करता है. गर्दन का कालापन दूर करने के लिए एक चम्मच दही, आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच बेसन का गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. लगभग 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. हफ्ते में कम से कम दो बार ऐसा करने से धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगता है.

तो अगर आप भी अपने गर्दन के कालापन या टैनिंग से परेशान हैं तो इन आसान घरेलू उपायों को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. ध्यान रहें कि इनका रिजल्ट आपको तभी मिलेगा जब आप इनका नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगे. इसके अलावा धूप में निकलने से पहले चेहरे की तरह गर्दन पर भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर रूटीन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement